नरेंद्र कुमार ने संभाला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना का पदभार

by

ऊना, 4 सितम्बर – महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नरेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि सभी नीतियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा पोषण आभियान का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्धारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मानिटरिंग एवं उसका सही ढंग से संचालन के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं का ईलाज एवं उनके पोषण की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार को वर्ष 2018-19 में पोषण अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी से पद पर बिलासपुर सदर, झंडुता और जिला हमीरपुर के विकासखंड बिझड़ व भोरंज में अपनी सेवाएं दी हैं। नरेंद्र कुमार प्रधानमंत्री बंदना योजना के मास्टर ट्रेनर भी रहे हैं। उन्होनें सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वयन करने का भरसक प्रयास किए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की संकुचित विचारधारा के चलते देश और राज्यों के अंदर लकीर खींची जा रही : कड़वी भाषा बोल कर और दूसरों को अपमानित करके देश हो जाएगा खोखला और कमजोर – आनंद शर्मा

धर्मशाला, 17 मई (हिस.)। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच समावेशी नहीं है बल्कि संकुचित है। भाजपा की संकुचित विचारधारा के चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया गया निमंत्रण

विधायक नीरज नैयर व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमंत्री से की मिंजर मेले में शामिल होने की अपील एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर तथा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हालात बदलेंगे एवं सरकार बदलेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकता में ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का भाषा पर संयम नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स क्रोप वर्ष घोषित : जिला ऊना में लोगों को मिलेट्स बारे जागरूक करने बारे 15 अप्रैल से मिलेट्स जागरूकता अभियान की शुरूआत

कल्याण भवन ऊना में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित आईसीडीएस विभाग ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऊना, 1 मई – मोटे अनाज की फसलों को बढ़ाना देने तथा आमजन में इसकी महत्ता के...
Translate »
error: Content is protected !!