नर्सिंग सेवाओं के प्रशिक्षण के साथ सामाजिक संस्कारों के लिए भी एसएसआरबी की भूमिका अहम : विधानसभा अध्यक्ष

by
स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित
कुलदीप सिंह पठानिया ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रदान किए डिग्री व डिप्लोमा
भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सा महाविद्यालय के रूप में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा संस्थान
 एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती (एसएसआरबी) नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों में सामाजिक संस्कारों के समावेश के लिए भी प्रदेश के नाम को देश भर में ख्याति दिला रहा है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान आने वाले समय के दौरान एक उत्कृष्ट चिकित्सा महाविद्यालय के रूप में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा। कुलदीप सिंह पठानिया आज स्वामी श्री हरिगिरी चिकित्सा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने इससे पहले संस्थान के नए शैक्षणिक खंड का लोकार्पण भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थान के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान संस्थान में चिकित्सा सेवाओं से संबंधित अन्य पाठ्यक्रमों को भी शुरू किया जाएगा।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को उत्कृष्ट नर्सिंग प्रशिक्षण तथा सामाजिक सरकारों के समावेश के चलते आज देश भर के बहुराष्ट्रीय चिकित्सा संस्थान यहां से नर्सिंग व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति दे रहे हैं। उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इससे न केवल संस्थान का नाम ऊंचा हो रहा है अपितु यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट भी सुनिश्चित हो रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान बीएससी नर्सिंग तथा जीएनएम का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को सत्य-निष्ठा एवं सेवा भाव की शपथ दिलाते हुए डिग्री-डिप्लोमा तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इससे पहले स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कन्ता अजय कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बीएससी नर्सिंग तथा जीएनएम परीक्षाओं में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट में आने वाले प्रतिभागियों की भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजन भाई पटेल, ट्रस्टी तरुण मल्होत्रा, जोगेंद्र महाजन, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कवंर , सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, सदस्य निदेशक मंडल सहकारी बैंक राज कुमार, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, संस्थान के प्रशिक्षणार्थी उनके अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया : सेब बागवानी अब फायदे का सौदा नहीं है, दवा, मजदूर और अन्य जरूरत का सामान महंगा हो चुका

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने सब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा : वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी, चलोला, मनसोह व लोअर चलोला में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ : कांगड़ा जिला में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध : डीसी

पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा धर्मशाला, 26 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!