नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

by

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर ( कांगड़ा) चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।
उन्होंने बताया कि आज वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार को स्थानीय ग्रामीण लोगों ने ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुए को देखे जाने के बाद सूचित किया था। विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट लगाकर तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करके गोपालपुर चिड़ियाघर एवं रेस्क्यू सेंटर के वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ को सौंपा गया है ।
वन्य प्राणी चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ अशोक चंदेल ने बताया कि नर तेंदुआ शारीरिक रूप से बीमार अवस्था में पाया गया है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है ।
वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने तेंदुए को देखे जाने के पश्चात विभाग को सूचित किए जाने पर लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया है । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से यह आग्रह भी किया है कि वे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और झाड़ियां इत्यादि को समय-समय पर काटते
रहें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की : खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का किया आग्रह

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की आपदा सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम, विधानसभा में गरजे BJP विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही का मुद्दा गरमाया रहा। नियम 67 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए भरमौर से भाजपा विधायक डा....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद नायक दिलवर खान को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास : देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को...
Translate »
error: Content is protected !!