नवजोत सिद्धू ने कहा सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती : नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नहीं

by

पटियाला : कांग्रेस के बरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए एक्स पर पुरानी पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी साथ है। जिससे उन्हीनों साफ़ कर दिया कि वह कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में नहीं जा रहे । इसके बाद पटियाला में प्रेस कांफ्रेंस दौरान केंद्र व पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधते हुए किसान प्रदर्शन का समर्थन किया है।
उन्होंने किसानों की दोगुना आय को लेकर किए गए वादों पर केंद्र सरकार को घेरा है। सिद्धू ने कहा कि सरकार 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये वापस ले लेती है।  वर्तमान में किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर एमएसपी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान पटियाला के शंभू बॉर्डर पर मौजूद हैं, यहां पर हरियाणा पुलिस उन्हें हरियाणा में एंट्री करने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि मैं ये बताना चाहता हूं कि जब भी देश में अनाज की क्रांति उभरी है, तो वो पंजाब-हरियाणा से ही उभरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को कहा गया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और आय को दोगुना कर दिया जाएगा। इससे बड़ा झूठ दुनिया में क्या है? प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर बात करते हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा ही देश को सस्ता अनाज देते हैं। कांग्रेस नेता ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में किसानों की लागत बढ़ गई है और किसान की कमाई कम हुई है। जब से ये सरकार बनी है, तब से सरसों का तेल दो गुना हो गया है। गैस सिलिंडर का दाम देखिए कितना ज्यादा बढ़ा गया है।  उन्होंने कहा कि गरीब के लिए हर चीज महंगी होती जा रही है। उसके लिए जरूरत की चीजों को खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. सरकार को महंगाई कम करनी चाहिए।

40 रुपये बढ़ाकर, 400 रुपये लेती है सरकार :  देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी नवजोत सिंह ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल कितना ज्यादा महंगा हो गया है।2013 में डीजल 38 रुपये लीटर था और पिछले कुछ सालों में डबल से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से इनपुट कोस्ट कितनी ज्यादा बढ़ गई है और किसान की एमएसपी सिर्फ 40 रुपये बढ़ी है। सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती है।  नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ईंधन की कीमत, गैस सिलिंडर की कीमत कई गुना तक बढ़ गई है। मजदूर की कमाई में एक फीसदी का भी इजाफा नहीं हुआ है। महंगाई का असर अमीर पर नहीं पड़ता है, लेकिन गरीब पर काफी असर होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित...
article-image
पंजाब

तंबाकू सेवन से कैंसर, स्ट्रोक, और डायबिटीज जैसी बीमारियां: डा रघबीर

गढ़शंकर : प्राइमरी हैल्थ सेंटर पोसी के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा रघबीर सिंह की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्लाक स्तरीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके अलावा 152...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी…मनाली में होटल-दुकानें बहीं : ब्यास नदी-पौंग झील उफान पर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बरसात ने कहर ढाया हुआ है। बारिश की वजह से प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!