नवांशहर की पुलिस चौकी आसरों पर हुए हैंड :हथियारों सहित केजेडएफ के तीन सदस्य काबू ग्रेनेड हमले का केस भी सुलझाया :

by

जालंधर : प्रदेश पुलिस द्वारा पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को हथियारों सहित काबू किया जो प्रदेश में पिछले कई माह से दहशत भरी वारदात कर रहे थे।

इनकी गिरफ्तार से पुलिस ने गत दिनों नवांशहर की पुलिस चौकी आसरों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का केस भी सुलझा लिया है। इसके साथ ही पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी कबूला कि वे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के लिए काम करते हैं। यह सफलता काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने एसबीएसनगर जिला पुलिस के साथ मिलकर हासिल की है।

डीजीपी ने गिरफ्तारी के संबंध में यह बताया

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान युगप्रीत सिंह उर्फ युवी, जसकरन सिंह उर्फ शाह निवासी जगोतीया और हरजोत सिंह उर्फ जोत निवासी दुगला मोहल्ला, राहों के रूप में की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हथियार एक देसी पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सफलता इस साल 2 दिसंबर को कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना काठगढ़ की पुलिस चौकी आसरों पर किए गए हैंड ग्रेनेड हमले के लगभग दो हफ्तों के भीतर हासिल की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और अन्य देशों में स्थित हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे केजेडएफ मॉड्यूल के सदस्य हैं और उन्हें पंजाब और हरियाणा में पुलिस संस्थाओं और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल को पिछले छह महीनों में कम से कम 4.5 लाख रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर पुलिस ने चलाया अपरेशन सील-4 : 275 ग्राम हेरोईन सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस दुारा डीजीपी पंजाब के आदेशों व होशियारपुर के एसएसपी सरताज चाहल के दिशा निर्देषों पर सुवह आठ वजे से दोपहर दो वजे तक अपरेशन सील-4 चलाया गया। जिसमें गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

गांवों में बनाए जा रहे बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बदल देंगे गांवों की नुहार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री 37.49 लाख रुपए की लागत से गांव सतियाल व गांव डाडा में बनने जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 26 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक ऊना: 10 अगस्त: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब

ब्यास डेरा प्रमुख से मिले नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केवल ढिल्लों

ब्यास : पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान उन्होंने पंजाब की खुशहाली, विकास और जनकल्याण के...
Translate »
error: Content is protected !!