नवांशहर जिले के 25 लाख की लागत से 18 प्राईमरी हैल्थ सैंटर अपग्रेड हो बनेंगे आम आदमी क्लीनिक, 26 जनवरी से होंगे शुरू

by

नवांशहर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के आदेशों अनुसार जिला सेहत विभाग जिले में 18 और आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसकी शुरुआत आने वाली 26 जनवरी को की जाएगी। ये बात सिविल सर्जन दफ्तर में सिविल सर्जन डॉ. दविंदर ढांडा ने विभिन्न सेहत ब्लाकों के एसएमओ के साथ मीटिंग करते हुए कही। उन्होंने बताया कि हर प्राइमरी हेल्थ सैंटरों के ढांचे को मजबूत बना कर आम आदमी क्लीनिक बनाने पर करीब 25 लाख रुपए तक खर्च किए जाएंगे। जिले में 18 अन्य क्लीनिकों की शुरुआत होने से सेहत क्षेत्र से सभी वर्गों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अर्बन प्राइमरी हैल्थ सैंटर नवांशहर, सेहत ब्लाक बलाचौर के तहत प्राइमरी हैल्थ सैंटर काठगढ, प्राइमरी हैल्थ सैंटर टकारला, प्राइमरी हैल्थ सैटर पनियाली, सेहत ब्लाक मुकंदपुर के तहत प्राइमरी हैल्थ सैंटर खानखाना, प्राइमरी हैल्थ सैंटर औड, प्राइमरी हैल्थ सैंटर कमाम, सेहत ब्लाक मुजफ्फरपुर के प्राइमरी हैल्थ सैंटर भारटा खुर्द, प्राइमरी हैल्थ सैंटर मुजफ्फरपुर, प्राइमरी हैल्थ सैंटर जाडला, प्राइमरी हैल्थ सैंटर जब्बोवाल, सेहत ब्लाक सडोआ के तहत प्राइमरी हैल्थ सैंटर पोजेवाल, प्राइमरी हैल्थ सैंटर साहिबा, सेहत ब्लाक सुज्जों के तहत प्राइमरी हैल्थ सैंटर बहराम, प्राइमरी हैल्थ सैंटर खटकड़कलां, कटारिया, संधवा फराला व सुज्जों को अपग्रेड कर आम आदमी क्लीनिक बनाने की योजना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से टक्कर, एक घायल

गढ़शंकर, 27 फरवरी : गढ़शंकर-होशियारपुर सडक पर गांव गोलियां के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार के साथ टक्कर हो गई जिसमें कार चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कड़ी सुरक्षा के बीच सुखबीर बादल ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दी सेवा

फतेहगढ़ साहिब  : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल  ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक गुरुद्वारे के बाहर सेवादार के तौर पर ‘सेवा’ की...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की शहादत को समर्पित आंखों का जांच कैंप तथा मेडिकल कैंप 22 को 

गढ़शंकर, 20 दिसंबर: रोटरी क्लब गढ़शंकर तथा योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के सहयोग से माता गुजर कौर जी तथा छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित आंखों का जांच कैंप तथा मेडिकल कैंप 22...
article-image
पंजाब

निजी कंपनी में 397 पदों को भरने के लिए 10  जून  को कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

अधिक जानकारी के लिए फेसबुक पेज DEE Chamba व   दूरभाष नंबर 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चंबा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि   रोजगार कार्यालय चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!