नवोदय विद्यालय पपरोला में 28वीं युवा संसद का आयोजन : विधायक किशोरी लाल रहे मुख्य अतिथि, बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम है युवा संसद

by

एएम नाथ।  बैजनाथ, 9 अक्टूबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में 28वीं युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सदन की कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया।

युवा संसद के दौरान विद्यार्थियों ने सदन में चर्चा, विचार-विमर्श और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी भूमिका निभाई। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें संसदीय व्यवस्था को करीब से समझने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानने का अवसर मिला।

युवा संसद से विकसित होती हैं नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक किशोरी लाल ने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक, जिम्मेदार तथा कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का होना आवश्यक है। संसद लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहां देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद जनहित में निर्णय लिए जाते हैं।

किशोरी लाल ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को संसदीय परंपराओं, सदन की मर्यादा, अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने और दूसरों के विचारों का सम्मान करने की सीख देती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना

विधायक ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। विद्यार्थियों की प्रतिभा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक भागीदारी से सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण को गति मिल सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य शुभकरण, राजकुमार कौड़ा सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे।

अर्की (योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग के समाजसेवी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विश्राम गृह, बागा का जुब्बड़ में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ और छल और हेर-फ़ेर से नहीं चलती है सरकार : पहले प्रदेश से बोला झूठ, अब मातृशक्ति के साथ छल कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

गारंटी 22 लाख महिलाओं को 1500 देने की थी लेकिन अब कर रही है गोल-मोल एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जलती चिता से जब चीख उठा इंसान : चीखते हुए बोला- बचाओ और फिर ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर के श्मशान घाट पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना रविवार की है, जब एक 22...
Translate »
error: Content is protected !!