नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना में मनाई लोहड़ी

by

बच्चों ने गाए लोहड़ी के गीत, तिल गुड़ व मुंगफली से अग्नि देवता की पूजा की

बद्दी, 12 जनवरी ( तारा) : नव आदर्श पब्लिक स्कूल कडुआना बद्दी में लोहड़ी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वर्ष का पहला प्रमुख भारतीय हिंदू त्योहार है जो सूर्य देवता को समर्पित है। लोकप्रिय रूप से मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है, यह कई दिनों तक मनाया जाता है और सर्दियों के अंत और बंसंत की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्यौहार कड़ाके की ठंड के आखिरी दिनों को दर्शाता है। सोमवार को लोहड़ी उत्सव की शुरुआत अलाव जलाने से हुई, जहाँ छात्र एकत्रित हुए और लोहड़ी के गीत गाए। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि अध्यापकों ने अग्नि में तिल, गुड़ और मूंगफली डाली।
प्रबंधक निदेशिका ममता सैनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों में मूंगफली, मूंगफली और गुड़ चिकी गुड़ वितरित किया गया। प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझे किए। इस अवसर पर मीना शर्मा , सुरेश कुमार ,फूलन देवी,रेखा शर्मा,संजय ,अक्षय ,किरण देवी,मोनिका कटोच, मीना शर्मा, आशा देवी ,संतोष देवी ,गुरदेव सिंह ,राम लोक ,जसबीर सिंह तथा अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो : नव आदर्श स्कूल कडुआना में लोहड़ी मनाते हुए स्कली बच्चे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले में ‘दोहड़ू’ और अखरोट खरीदे

एएम नाथ। रामपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवारियों को लेकर विवाद : ऊना बस अड्डे पर HRTC और प्राइवेट बस कर्मियों में मारपीट

रोहित जसवाल।  ऊना : ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) में बुधवार दोपहर HRTC और प्राइवेट बस के ड्राइवर-कंडक्टरों के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे...
Translate »
error: Content is protected !!