नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा

by

बंगाणा, 23 सितम्बर – बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई की कैसे महिलामंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस महिला मंडल संवाद की अध्यक्ष्ता बंगाणा ब्लॉक की महिला मंडल कॉर्डिनेटर पारुल आंगरा ने की।
नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने बताया कि कैसे महिला मंडल नशे से अपने गांव और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्हांेने कहा की नारी शक्ति जब भी किसी काम को करने की ठान लेती है तो उस काम को करके दिखाती है। उन्हांेने महिला मंडल के पदाधिकारियों से आहवाहन किया कि वोे अपने समाज में आगे आकर अपने घर, अपने गांव और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करंे। नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा शुरु किए गए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की नशे से सबंधित जानकारी या अपने आस पास हो रही नशे के ऊपर जानकारी अगर जिला प्रशासन के साथ सांझी करनी है तो इस नंबर पर कॉल करके की जा सकती है। आजकल के बच्चें छोटी उम्र में भी नशे के जाल में फस जाते है। उन्हंे इसके बारे में पता तक नहीं होता है की वो क्या कर रहे हैं अपने घरों में बड़ो को नशे का प्रयोग करते हुए देखते हैं फिर बाद में खुद भी नशे का सेवन करने लगते हैं। धीरे धीरे करके वो नशे की गिरफ्त में फस जाते है और अपनी जिन्दगी तबाह कर लेते हैं अभिभावक जो पूंजी पूरी उम्र कमाकर उनकी पालन-पोषण पर लगाने के बारे में सोचते हैं वो पूंजी उनको फिर नशे के खिलाफ़ प्रयोग करनी पड़ती हैं।
नशा मुक्त ऊना अभियान के सोशल मीडिया हेड पंकज पण्डित ने सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया के द्वारा नशे के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने आप को बहुत बढ़िया दिखाने के चक्कर में अपनी जिंदगी नशे के साथ जोड़कर खराब कर लेते हैं।
इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की ब्लॉक कॉर्डिनेटर संतोष देवी, प्रियंका और नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर सतपाल रणावत शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीपीआई (एम) के संजय चौहान बने राज्य सचिव : माकपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

रोहित राणा। शिमला : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई (एम)  के तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें संजय चौहान को राज्य सचिव चुना गया। इससे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथड़ी में हुम्म खड्ड में पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट का सही रखरखाव करे आईओसी प्रबंधन – डीसी जतिन लाल

त्वरित सुधारात्मक उपाय करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही...
Translate »
error: Content is protected !!