नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण कार्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

by

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक : मंजुल ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा :  भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय, चम्बा द्वारा नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने की। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।
इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए तथा युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया।
जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि “नशा मुक्त भारत अभियान” के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए जिला कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे : डॉ. शांडिल ने मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास के दृष्टिगत जारी किए उचित दिशा-निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर, 2023 के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख...
Translate »
error: Content is protected !!