नशेड़ी युवक की मां : नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर चोरी किए हुए बैग सहित थाने लेकर पहुंची

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे (हेरोईन) जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अब युवक नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से है। जहां पर शनिवार को एक युवक ने गाड़ी से बैग चुरा लिया था।
अब युवक को पकड़ लिया गया है।

दरअसल, मंडी शहर के कांगणीधार में संस्कृति सदन के बाहर खड़ी गाड़ी से बैग चुराने वाला युवक भी नशेडी निकला। यह युवक मंडी शहर का ही रहने वाला है और पिछले लंबे समय से चिट्टे का नशा कर रहा है। गौरतलब है कि संस्कृति सदन में 27 से 30 जून तक हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया और ऐसे में फिल्म जगत से लेकर अन्य लोग भी इस फेस्टिवल में पहुंच रहे थे। यह युवक भी संस्कृति सदन पहुंच गया और गाड़ी का शीशा खुला देखकर इससे घटना को अंजाम दे दिया। इस सारी घटना की जब सीसीटीवी फुटेज जब सामने आई तो पुलिस ने इस युवक की धर पकड़ तेज की. खबर के माध्यम से यह सीसीटीवी वीडियो जब युवक के परिजनों तक पहुंची तो नशेड़ी युवक की मां चोरी किए हुए बैग सहित अपने नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर थाने लेकर पहुंची।

थाने में जब इस नशेड़ी युवक से पुछताछ की गई तो इसने सारी बात कबूली और कहा कि नशा खरीदने के लिए इसने यह बैग चोरी किया था। लेकिन जब इसे बैग से काई नगदी नहीं मिली तो इसने इसे जंगल में ही फेंक दिया। शिकायतकर्ता विनिता ने बताया कि बैग सहित सारा सामान उन्हें सही सलामत मिल गया है। साथ ही उन्होंने नशेड़ी युवक पर कोई भी कानूनी कार्यवाई न करने की बात कहते हुए उसके परिजनों से युवक को नशा निवारण केंद्र भेजने की मांग की ह।
मां लेकर पहुंची थाने : युवक की मां ने बताया कि काफी समय पहले उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। पहले वह अपने दादा से पैसे मांगकर नशा खरीदता रहा, जिसका पता उन्हे बाद में लगा। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को 6 माह तक नशा निवारण केंद्र में भी रखा। लेकिन उससे फिर से नशा करना शुरू कर दिया है और अब नशे के लिए चोरियां भी कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील करते हुए बच्चों को फिजूलखर्ची के लिए पैसे न देने की भी बात कही ताकि बच्चें किसी भी गलत संगत में न पड़े. मां ही खुद बेटे को थाने लेकर पहुंची थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए : दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए हैं। वह पिछले कई महीनों से अपनी PHD को लेकर विदेश में मौजूद थे। पंजाब लौटने पर उन्होंने राजनीतिक रूप से फिलहाल कोई सक्रियता...
article-image
पंजाब

सीएम मान की यूके और इज़राइल की प्रस्तावित यात्रा के लिए केंद्र ने राजनीतिक मंज़ूरी देने से किया इनकार

चंडीगढ़ : पंजाब में सत्ताधारी AAP ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को फरवरी में निवेश आकर्षित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
Translate »
error: Content is protected !!