नशे का टीका लगाने से तीन बच्चों के पिता की मौत : परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

by

तरनतारन। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खडूर साहिब हलके में नशे का बोलबाला कम होने का नाम नहीं ले रहा।

मंगलवार को कस्बा फतेहबाद में मजदूर परिवार से संबंधित प्रताप सिंह की नशे के टीके ने जान ले ली। तीन बच्चों के पिता प्रताप सिंह के स्वजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मूक दर्शक बनी है।

जसबीर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रताप सिंह (40) दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। कुछ समय से वह गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले प्रताप सिंह द्वारा कुछ दिन पहले गुप्तांग के पास नशे का टीका लगाया गया।

जिसके बाद प्रताप सिंह की तबीयत खराब होने लगी। उसको इलाज के लिए पहले तरनतारन, फिर अमृतसर के सरकारी अस्पताल में लिजाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रताप सिंह को पीजीआइ चंडीगढ़ लिजाने का सुझाव दिया।

कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि नशा बेचने वालों बाबत पुलिस को सूचित भी किया गया, लेकिन किसी भी आरोपित को पकड़ा नहीं गया। बाद दोपहर प्रताप सिंह को वापस घर लाया गया। जिस दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रताप सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके मोहल्ले में दिन के समय सरेआम चिट्टा बिकता है। चिट्टा बेचने वाली मंडली ने सप्ताह में अपने-अपने दिन पक्के कर रखे हैं। सोमवार से बुधवार, गुरुवार से शनिवार दो विभिन्न गुट नशा बेचते हैं। जबकि रविवार को कस्बे से बाहर से आए लोग सरेआम चिट्टा बेचते हैं।

क्या कहती है पुलिस

डीएसपी अतुल सोनी का कहना है कि प्रताप सिंह की मौत का कारण नशे का टीका नहीं बल्कि गलत जगह लगाए टीके के भरने से हुई है। मौके पर थाना प्रभारी प्रभजीत सिंह जांच के लिए पहुंचे, लेकिन प्रताप सिंह के स्वजनों ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। अगर परिवार द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाता तो मौत का कारण पता चल जाता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

20 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 1 अक्टूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज केस अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने पंजाब में रेबीज के खरते से निपटने के लिए किए व्यापक सुधार, 881 आम आदमी क्लीनिकों में फ्री एंटी-रेबीज टीकाकरण

चंडीगढ़ : पंजाब में कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या हर साल लगभग तीन लाख तक पहुँच जाती है. ये केवल मामूली जख्म नहीं होते; यदि समय पर एंटी-रेबीज टीकाकरण (ARV) नहीं किया...
article-image
पंजाब

जटाणा की मौत पर उठे सवाल : कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग रखी

बठिंडा। युवा कांग्रेसी नेता खुशबाज सिंह जटाणा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है और निष्पक्ष जांच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सहभागिता …पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए आदर्श वातावरण: मुख्यमंत्री बीसीएस के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई...
Translate »
error: Content is protected !!