नशे की लत में जालंधर का युवक भारत-पाक सीमा पार पहुंचा, पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

by

चंडीगढ़, 25 दिसंबर :  पंजाब के जालंधर जिले से नवंबर में लापता हुए एक युवक के माता-पिता ने दावा किया है कि उनके बेटे को पाकिस्तानी रेंजर्स ने बंधक बना लिया है। युवक के माता-पिता ने केंद्र सरकार से उनके बेटे को भारत वापस लाने का आग्रह किया है। युवक के माता-पिता ने केंद्र सरकार से उनके बेटे को भारत वापस लाने का आग्रह किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर के शाहकोट के पास भोयपुर गांव के शरणदीप सिंह (23) दो नवंबर को लापता हो गए थे और तब से नहीं लौटे हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा को अनजाने में पार करने के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने शरणदीप को हिरासत में ले लिया है।

शरणदीप के पिता सतनाम सिंह ने बुधवार को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उनके बेटे को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि शरणदीप दो नवंबर को अपने दोस्त मनदीप सिंह के साथ घर से निकला था।

सतनाम ने कहा कि उनका बेटा संभवत: किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में सीमा पार कर गया होगा।

उन्होंने बताया कि शरणदीप एक अच्छा पहलवान था, लेकिन कुछ लड़कों से लड़ाई में हाथ में चोट लगने के बाद वह अवसाद में चला गया और नशे का आदी हो गया।

सतनाम ने कहा, ” दो नवंबर को वह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। हमें लगा कि वह शाहकोट में होगा।”

जब शरणदीप वापस नहीं लौटा, तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके पिता ने बताया कि जब उन्होंने मनदीप से अपने बेटे के बारे में पूछा, तो उसने शुरू में कुछ भी नहीं बताया।

उन्होंने बताया कि मनदीप से दोबारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने शरणदीप को खेमकरण के रट्टोके गांव में छोड़ दिया था।

शरणदीप के परिवार ने सात नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

सतनाम ने कहा, ”हमने उसकी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।”

सतनाम ने कहा कि 21 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शरणदीप की एक तस्वीर देखी, जिसमें वह कथित तौर पर पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में थे।

सतनाम और उनकी पत्नी अमरजीत कौर ने भारत सरकार से अपने बेटे को पाकिस्तान से वापस लाने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Bram Shankar Jimpa: Government Schools

Hoshiarpur/July 23/Daljeet Ajnoha : Taking forward the Punjab Government’s “Education Revolution” campaign, MLA Bram Shankar Jimpa today distributed school bags to students of classes XI and XII at Government Senior Secondary School, Piplanwalah. Speaking...
article-image
पंजाब

संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में मनाया गया 87वां वार्षिक जोड मेला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :-सिख पंथ के निर्मल संप्रदाय के महापुरुष संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में 87वां वार्षिक जोर मेला गुरुद्वारा संत बाबा हीरा सिंह गांव सिंगडीवाला बाईपास चौक होशियारपुर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा खत्म, फिर भी सरकार ने दिए 30 हजार करोड़, जानें VB-G RAM G को कितना मिला पैसा

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में ग्रामीण रोजगार नीति को नई दिशा देते हुए बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय से मनरेगा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने साफ...
article-image
पंजाब

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा ज़िले का पहला मॉडल कोचिंग सैंटर: ब्रम शंकर जिम्पा

कोचिंग सैंटर में ग्यारहवीं, बारहवीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग भविष्य में आई.आई.टी,नीट और जे.ई.ई की भी दी जाएगी मुफ्त कोचिंग होशियारपुर, 24 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!