नशे के सौदागरों पर सख्त वार: जालंधर में हेरोइन तस्कर की संपत्ति जब्त

by

जालंधर। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए युद्ध नशों के विरुद्ध जालंधर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 4 अक्टूबर 2025 को थाना डिवीजन नंबर 05 जालंधर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 27-ए के तहत दर्ज मामले में आरोपी जॉयल कल्याण निवासी मकान नंबर 508, न्यू अमृत विहार, वेरका मिल्क प्लांट के पीछे, सलेमपुर मुसलमाना, जालंधर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 1,50,000 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर ने आरोपी की संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए। एसीपी पश्चिम जालंधर अतिश भाटिया तथा पुलिस आयुक्त व एडीसीपी सिटी-2 जालंधर के निर्देशों पर पुलिस टीम ने मकान नंबर 508, न्यू अमृत विहार स्थित संपत्ति को विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शाम चौरासी के नूरपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने  गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां

जनता से सीधा संवाद कर 4 साल में हुए बदलाव को रखा सामने होशियारपुर, 26 मार्च  : दलजीत अजनोहा ।   पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज विधानसभा क्षेत्र शाम...
article-image
पंजाब

सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल का प्रतिबंध बरकरार, देश तोड़ने की साजिशों का खुलासा

दिल्ली हाई कोर्ट के ट्राइब्यूनल ने खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगाए गए 5 साल के प्रतिबंध को बरकरार रखा है. यह प्रतिबंध केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लगाया गया था, जिसे अब...
article-image
पंजाब

Harialwali Lehar” to be Launched

– 5 Lakh saplings to be planted in Hoshiarpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 5 : Divisional Forest Officer (DFO) Hoshiarpur, Amneet Singh, announced that the Punjab Government will launch the “Harialwali Lehar” (Green Wave) campaign in...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द का क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न : गांव नानोवाल की टीम देनोवाल खुर्द की टीम को हरा कर बनी विजेता

गढ़शंकर,13 मार्च: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां) में आयोजित दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गांव नानोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!