नहर के साथ कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग  : गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा

by
गढ़शंकर, 7 अगस्त : गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने के चलते विद्यार्थी रायपुर गुज्जरां, कितना, जीवनपुर गुज्जरां, ऐमा मुगलां व अन्य आसपास के गांवों से पढ़ने के लिए आते हैं। गढ़शंकर से आदमपुर तक बिस्त दोआब नहर के साथ साथ एक और पक्की सड़क तो बनी हुई है किंतु स्कूल पैदल आने वाले बच्चे नहर की निचली पटरी का ही प्रयोग करते हैं जो गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा है। क्योंकि छोटे बच्चे के लिए यह निचली पटरी विद्यार्थियो के लिए सुरक्षित है। सुबह स्कूल लगने के समय और छुट्टी के समय इसी पटरी पर बच्चों का आना जाना अधिक होता है। बारिश के दिनों में बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल से गांव ऐमा मुगलां तक के करीब एक किलोमीटर की इस कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग की है। इस पटरी को पक्का करने से जहाँ बच्चे सुरक्षित स्कूल पहुंच सकेंगे वहीं आम लोगों को भी सहुलियत होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तस्वीर वायरल: ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनसीसी कैडिट चिराग बने सीनियर अफसर, नौ कैडिटस ने प्राप्त किया सी सर्टीफिकेट

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के एनसीसी कैडिटस को प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने एनसीसी के सी सर्टीफिकेट वितरित किए। एनसीसी कैडिट चिराग के सीनियर अफसर बनने पर रैंक सेरेमनी भी की...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner thanks voters after

Hoshiarpur/July 5/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Ashika Jain today thanked voters after polling for 50 wards of the municipal corporation concluded peacefully, transparently and fairly. She said voting, which began at 8...
article-image
पंजाब

दहेज़ की मांग को लेकर मार-पीट व अमानवीय व्यवहार करने पर मामला दर्ज

माहिलपुर , 22 अगस्त : एसएसपी होशियारपुर को 4-7-2024 को एक लिखित शिकायत रशलीन बैंस पुत्री दलजीत सिंह निवासी बरखिलाफ शरणदीप सिंह शेरगिल पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव चेता डाकघर फराला पुलिस स्टेशन बहराम...
Translate »
error: Content is protected !!