नहीं होंगे तबादले और नियुक्ति : राज्य चुनाव आयोग ने लगाई रोक

by

चंडीगढ़। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव के मद्देनजर राज्य में तबादलों व नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कमिश्नर ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को पत्र लिखा है।

वहीं, इस संबंध में सभी डिप्टी कमिश्नरों व प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र जारी किया गया है। बता दें कि 28 नवंबर को चुनाव की घोषणा से पहले पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए थे।

जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 4 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जबकि 14 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव के कारण नगर निगम वाली क्षेत्रों को छोड़ कर बाकी जगह पर आचार संहिता लागू है।

जिसके कारण सरकार कोई भी तबादला व नियुक्ति नहीं कर सकती है। अगर सरकार को कोई तबादला या नियुक्ति करना होगा तो उसे राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। जबकि कमिश्नर ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर स्पष्ट कर दिया हैं कि चुनावी प्रक्रिया जब तक पूरी न हो वह किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का तबादला व नियुक्ति न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती ने कपड़े उतारे और पूरी यूनिवर्सिटी घूमी : युवती को जबरन हिजाब पहनाना चाहता था ईरान का कठमुल्ला शासन

ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती  ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया। युवती जबरदस्ती हिजाब पहनाने का विरोध कर रही थी। ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती ने अपने...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार से स्कूलों के समय में बदलाव की माँग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए, प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् संजीव कुमार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से स्कूलों के समय में...
article-image
पंजाब

सिविल सर्जन ने एसडीएच गढ़शंकर का किया दौरा : स्वास्थ्य विभाग लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ;  स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलबीर कुमार ने आज...
article-image
पंजाब

आप नेता कुलविंदर सिंह रसूलपुरी की ओर से बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

*इस अवसर पर स. रसूलपुरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार एक सार्वभौमिक त्यौहार है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; कस्बा चब्बेवाल में माता चिंत कौर ट्रस्ट के अध्यक्ष व...
Translate »
error: Content is protected !!