नाका तोड़कर भाग रहा था गोपी : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सिंह

by

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन आते बटाला रोड पर पुलिस का नाका तोड़ कर भाग रहा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर को पुलिस ने धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ही थाने के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।   इस दौरान जब गैंगस्टर की गाड़ी बटाला रोड से निकलने लगी तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने गाड़ी रोकने की बजाय नाका तोड़ते हुए पुलिस कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं धर दबोच लिया।

इंटरनेट मीडिया पर भागने का वीडियो हुआ वायरल :   गैंगस्टर द्वारा पुलिस नाका तोड़कर भागने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गैंगस्टर पुलिस नाका तोड़ते हुए साफ देखा जा सकता है। गैंगस्टर जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपूरिया और हैरी चट्ठा का साथी है। उसके इन दोनों के साथ संबंध है।  फिलहाल पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व अन्य 14 मामले दर्ज है। आरोपित से अभी पूछताछ की जा रही है और इससे कई खुलासे होने की उम्मीद है।

आरोपित ने नहीं रोकी गाड़ी :   थाना मोहकमपुरा के इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर बटाला रोड पर आया है। उसके पास नाजायज असलाह भी हो सकता है। इसी के आधार पर पुलिस ने बटाला रोड के पिलर नंबर 24 के नजदीक नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान एक कार को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने गाड़ी नहीं रोकी।

गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की :    पुलिस ने अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे लगाई तो गैंगस्टर ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी में स्वार इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने उसे उतर कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।  आरोपित अपनी कार बटाला रोड की तरफ भगाकर ले गया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करते हुए सनसिटी चौक से मोहकमपुरा वाली साइड पर उसे पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताच में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
article-image
पंजाब

सेवा शिविरों में जुटे भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी पर श्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार को घेरा*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने आज जालंधर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था...
article-image
पंजाब , समाचार

22वीं राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता : सिम्बली, खालसा कॉलेज माहिलपुर, इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने फाइनल में किया प्रवेश

 गांव और कॉलेज क्लब श्रेणियों की फाइनल प्रतियोगिताएं 11 तारीख को की जाएंगी आयोजित गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का...
Translate »
error: Content is protected !!