नादौन में यशपाल जयंती पर आयोजित किया गया साहित्यिक समारोह : एडीसी अभिषेक गर्ग ने किया शुभारंभ, लेखकों एवं कवियों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

by
एएम नाथ।  नादौन 06 दिसंबर। स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार यशपाल की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को यहां यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान में एक साहित्यिक समारोह आयोजित किया, जिसमें जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों, लेखकों तथा साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हमीरपुर के एडीसी अभिषेक गर्ग ने दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान लेखक यशपाल का साहित्य समाज में न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह के आयोजन के लिए विभाग की सराहना करते हुए एडीसी ने इस तरह की साहित्यिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओपी शर्मा ने की। जिला भाषा अधिकारी संतोष पटियाल ने मुख्य अतिथि, सभी साहित्यकारों और कवियों का स्वागत किया तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक यशपाल के जीवन तथा उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले सत्र में लेखक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकारों ओपी शर्मा, राजेंद्र राजन, और राम चंद रत्नाकर ने अपने शोध लेख प्रस्तुत किए। अन्य साहित्यकारों ने भी परिचर्चा में भाग लिया।
दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में लाल चंद ठाकुर, राम चंद शास्त्री, होशियार सिंह, दलीप सिंह, देशराज कमल, केसर सिंह पटियाल, डॉ. सुशीला गौतम, केहर सिंह, डॉ. पिंकी शर्मा, नीरज पखरोलवी, अनिल कुमार सोनी, कार्तिक शर्मा, संतोष कुमारी, सोनिका पखरोलवी, नीलम कुमारी और अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। ज्योति प्रकाश ने मंच का संचालन किया।
इस अवसर पर एडीसी ने यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान में स्थापित ‘किताब घर’ का अवलोकन भी किया। इस किताब घर में हिमाचल प्रदेश के साहित्यकारों की पुस्तकें और पत्रिकाएं अवलोकन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए ‘पंखुड़ी’ नामक वेब पोर्टल शुरू

समाज के जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित होगी बेहतर सहायता एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं में...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

75 दिन में 20वां मर्डर हिमाचल में एक और मर्डर : क्रिकेट मैच के दौरान बेट से युवक की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में क्रिकेट मैच के दौरान युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में अब आरोपी ने सरेंडर कर दिया है और उसे रिमांड...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अमरीक सिंह पंचतत्व में विलीन : शहीद को बेटे अभिनव ने दी मुखाग्नि, पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में दी अंतिम विदाई

ऊना : जिले के शहीद अमरीक सिंह आज पैतृक गांव गणु मंदवाड़ा में पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद को बेटे अभिनव ने मुखाग्नि देकर दुनिया से विदा किया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी : प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश किए जारी

एएम नाथ। शिमला, 22 जुलाई । प्रदेश सरकार ने सात पुलिस इंस्पेक्टर पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। ...
Translate »
error: Content is protected !!