नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने 3 वर्ष की कारावास की सजा, 25,000 रुपए जुर्माना

by

एएम नाथ । चंबा । स्पैशल जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने भटियात की रायपुर पंचायत के चेली गांव के मुकेश कुमार को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार देते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा और 25,000 रुपए जुर्माना किया है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में दोषी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।

अदालत ने दोषी को आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी करार देते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 10,000 रुपए जुर्माना, आईपीसी की धारा 506 के तहत एक वर्ष के कारावास और 5000 रुपए जुर्माना तथा पोस्को एक्ट की धारा 12 के तहत 3 वर्ष की कैद व 10,000 रुपए जुर्माने की सजा दी है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में मुकद्दमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी अनिल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार ने परिवहन निगम की बस में सफर करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़खानी की थी। इस पर आरोपी के खिलाफ चुवाड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच प्रक्रिया निपटाने के बाद चालान आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में दायर कर दिया था।

अदालत में अभियोजन पक्ष ने 14 गवाह पेश कर मुकेश कुमार पर लगे आरोप को साबित किया। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुकेश कुमार को दोषी पाते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 25,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का चार मार्च दोपहर तक भी भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विवि के गैर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी माह में ही होगा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के बकाया का भुगतान…अंतिम चरण में ‘समृद्ध हिमाचल विजन’ दस्तावेजः : मुख्यमंत्री 

56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर कांगड़ा जिले के प्रागपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय और नल्सूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा कृषि और...
Translate »
error: Content is protected !!