नाबालिग को वरगाला ले जाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज

by
 माहिलपुर : थाना माहिलपुर पुलिस ने पिता की शिकायत पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर वरगला कर ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। उन्होंने बताया कि छोटी लड़की जिसकी उम्र 15 साल है वह 4 सितंबर को करीब 2 बजे बिना किसी को बताए अपने कपड़े लेकर कहीं चली गई और हमने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की पर नही मिली। उसने बताया कि उसे पता चला है कि उसकी बेटी को लाला राम पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव व थाना बिसौली, जिला बिदाउ,  उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव बिलासपुर थाना चबेवाल शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने मांग की कि उनकी नाबालिग लड़की को लेकर जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यांगजनो ने हिस्सा लिया : जिलाधीश रियात

होशियारपुर :  जिला प्रशासन की ओर से दिव्यागों को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यागों ने हिस्सा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यू.ऐस. से डिपोर्ट पंजाबियों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर पर करवा ई और इनके पुनर्वास का प्रबंध करे पंजाब सरकार : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने कहा, हमेशा कानूनी विधि से और सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से जाएं विदेश होशियारपुर 7 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यू.ऐस....
Translate »
error: Content is protected !!