नाबालिग से वसूली के मामले में SSP वरिंदर बराड़ निलंबित, 4 पुलिसकर्मी पहले ही गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई फाजिल्का साइबर क्राइम पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों द्वारा एक नाबालिग लड़के से वीडियो के बहाने एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में की गई जांच के बाद की गई है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में SHO, एक रीडर और दो कांस्टेबल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब फाजिल्का के एक निवासी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग के फोन में मौजूद कुछ वीडियो के आधार पर उसे धमकाया और मामला रफा-दफा करने के लिए परिवार से रिश्वत मांगी। परिवार ने कानूनी तरीके से समाधान की कोशिश की, लेकिन अंततः उन्हें जबरन रिश्वत देने को मजबूर किया गया।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को चारों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी और राज्य की भ्रष्टाचार के प्रति “जीरो टॉलरेंस नीति” को दोहराया था।
अब जांच के आधार पर SSP वरिंदर बराड़ पर भी कार्रवाई की गई है, जिससे यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर का हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष कृषि कानूनों का विरोध काले झंडे लहरा कर किया

गढ़शंकर:  जीओ सैंटर गढ़श्ंाकर के समक्ष कशमीरी लाल आरए के नेतृत्व कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने काले झंडे लहरा विरोध जताते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग...
article-image
पंजाब

एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चमिंडा के बच्चों को बांटी वर्दियां और अन्य सामग्री

एनआरआई भाईचारे के अन्य सदस्य भी अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास में योगदान डालें: पवन दीवान लुधियाना, 10 अप्रैल: लुधियाना के गांव चमिंडा में हर साल की तरह इस वर्ष भी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 43 के सभी पार्कों में टाइल्स लगाने का कार्य शुरू : पार्षद प्रेमलता ने 43B नेबरहुड पार्क से किया शुभारंभ

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई ,  एरिया पार्षद प्रेमलता जी के नेतृत्व में सेक्टर 43 के सभी पार्कों के चारों ओर आकर्षक टाइल्स लगाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया। आज दिनांक...
article-image
पंजाब

मान सरकार दोबारा पंजाब को काले दौर में धकेलना चाहती–निपुण शर्मा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में भाजपा ने मान सरकार का पुतला जलाया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व...
Translate »
error: Content is protected !!