नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

by

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना
होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग द्वारा पाइपें डालने के लिए बहादुरपुर के नारायण नगर में खोदी गयी गलियों का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के सीवरेज तथा वाटर सप्लाई विभाग ने नारायण नगर में जो पाइपें डालने के लिए गलियों को खोदा है वह विकास है या विनाश? खन्ना ने कहा कि विभागों को चाहिए था कि बरसात के मौसम को देखते हुए या तो काम को जल्दी निपटा देना चाहिए था या फिर काम बरसात के मौसम के बाद शुरू करना चाहिए था। खन्ना ने कहा कि बरसात के मौसम में नारायण नगर की गली नंबर 4 सी.-1 और 2 में गलियों को काफी दिनों से खोद कर छोड़ दिया गया था और अब बरसात के मौसम के चलते इन गलियों में से गुजरना भी मुश्किल है। कीचड के कारण न तो यहाँ से वाहन गुजरना आसान है और न ही पैदल चलना। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के उक्त विभागों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य नहीं शुरू किया जिससे आज नारायण नगर निवासियों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खन्ना ने नारायण नगर निवासियों की इस समस्या के समाधान हेतु इस मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाते हुए मांग की है कि इस समस्या का जल्द कोई उचित हल किया जाए ताकि बरसात के मौसम में नारायण नगर की उक्त गलियों की आवाजाई बहाल हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
article-image
पंजाब

कबड्डी महाकुंभ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया में) 26 अप्रैल को करवाया जा रहा : स्वर्ण सिंह घोलिया

इस कबड्डी महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान, कैनेडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की लड़कियों की टीमें भाग लेगी: डॉ. अमरीक सिंह कपूरथला *इस कबड्डी महाकुंभ में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 21,000 डॉलर का नकद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
पंजाब

लड़की ने जमकर काटा बवाल : अगर गाड़ी में डीजल की जगह डल जाए पेट्रोल तो क्या करें

जालंधर :  राजाोली इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में हुई घटना सुर्खियों में है. एक महिला ने अपनी डीजल कार में कर्मचारी द्वारा गलती से पेट्रोल डाल दिए जाने पर बवाल...
Translate »
error: Content is protected !!