नारी चेतना मंच की ओर से सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नारी चेतना मंच होशियारपुर में सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई । इस यात्रा मे विभिन्न संगठनों, तथा विद्यालयों से 300 के करीब महिलाओं और तरुणियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा आंबेडकर चौक बस स्टैंड से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक सब्जी मंडी में समाप्त हुई । कार्यक्रम की शुरुआत में महिला समन्वय संयोजिका श्रीमति अमिता शर्मा ने सभी महिलाओं को संबोधित किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी शंकर प्रीता भारती जी मुख्य वक्ता रहे और सभी महिलाओं में जोश भरा। यात्रा की समाप्ति पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और लेफ्टिनेंट जनरल जसबीर सिंह ढिल्लो ने सभी के साथ अपने अनुभव साझा किए। उपस्थित मातृ शक्ति के लिए ये गौरवान्वित करने वाला पल था जब ढिल्लों साहिब ने बताया कि उनका परिवार पाँच पीड़ितों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएँ दे रहा है।उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा की तथा इसे विश्व की सबसे अनुशासित सेना बताया। उनकी धर्म पत्नी श्रीमति गुरशरण कौर, मेजर यशपाल सिंह और कैप्टन रमेश चंद्र ठाकुर जी ने उपस्थित हो कर इस यात्रा का मान बढ़ाया। महिला समन्वय की टोली की श्रीमति सोनू शर्मा और श्रीमति ज्योति शर्मा ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में श्री मति पूजा वशिष्ठ ने सभी का धन्यवाद किया । इस यात्रा में विभिन्न संगठनों से श्रीमति मीनू सेठी, श्रीमति राकेश सूद, श्रीमति बबीता ठाकुर,श्रीमति शैली शर्मा, ऊषा दीदी, लक्ष्मी दीदी और श्रीमति अर्चना जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक माननीय अशोक चोपड़ा जी और जिला कार्यवाह श्री राजविंदर ठाकुर जी ने पूरा समय उपस्थित रहकर सभी बहनों का मनोबल बढ़ाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उम्मीदवारों पर सहमति बन गई : जल्द होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा – सुखबीर सिंह बादल

सरदूलगढ़  , 29 मार्च :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सरदूलगढ़ में कहा कि लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल 13 सीटें जीतेगा और उम्मीदवारों की सहमति बन गई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर गोशाला के शेड के लिए निमिषा मेहता ने सौंपा सवा तीन लाख का चैक व किया उद्धघाटन

 गढ़शंकर – श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौशाला प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में चल रहे गौशाला में बनने वाले शेड के लिए कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता ने सवा तीन लाख रुपये की ग्रांट का...
article-image
पंजाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अरुण जेटली को जन्म जयंती पर भेंट की पुष्पांजलि

 पूर्व मेयर खोसला ने भी परिवार के साथ यादें ताजा की फगवाड़ा /होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :    देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर पूर्व केंद्रीय...
article-image
पंजाब

टांडा पुलिस ने लूटपाट का आरोपी किया गिरफ्तार : सल्लन रोड टांडा में डकैती की घटना में शामिल था आरोपित

गढ़शंकर : जिले में नशाखोरी और लूट की वारदातों में शामिल अपराधियों पर काबू पाने के लिए एसएसपी होशियारपुर सुरेंद्र लांबा के निर्देशों पर विशेष अभियान चलाया गया है। होशियारपुर के एसपी (इन्वेस्टीगेशन) सरबजीत...
Translate »
error: Content is protected !!