नाले में गिरा दी जीप- जमाई ने रात को ससुराल में किया हंगामा : पत्नी को ले जाना चाहता था घर वापस

by
रोहित जसवाल। ऊना  : जिला ऊना की पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ढो गांव जमाई ने रात को ससुराल में हगांमा किया। यहां पर पत्नी और ससुराल पक्ष से बहसबाजी करने के बाद उसने 150 फीट गहरे नाले में ट्राला जीप को भी गिरा दिया। गनीमत रही कि ट्राला चील के पेड़ों से टकराकर रूक गया। घटना रात एक बजे की है। आरोपी पूर्व सैनिक है जोकि अब ट्राला जीप चलाता है।
ढगो निवासी का व्यक्ति का जमाई निवासी गांव कोटला कलां जिला ऊना घर आया था। रोशन लाल की बेटी और जमाई के बीच विवाद चला रहा था। तंग आकर बेटी मायके आ गई। आरोपी पूर्व सैनिक है और अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले जाने की जिद्द कर रहा था। आरोप है कि वह हर किसी को धमका रहा था जिस कारण आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घर का सामान भी तोड़ दिया। वह तैश में आकर ट्राला जीप को को नाले से गिराने की बाते करने लगा और 150 फीट गहरे नाले में गिरा दिया। चारों ओर चीखोंपुकार मच गई। गनीमत यह रही कि ट्राला जीप कुछ ही दूरी पर चील के पेड़ों से टकरा गया। लोगों ने व्यक्ति को जीप से बाहर निकाला गया और सूचना गलोड़ पुलिस को दी। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शशिकांत अन्य पुलिस कर्मियों क साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के बयान दर्ज किये और जतिंद्र को पुलिस चौकी में लाया गया है। आशंका है कि व्यक्ति ने शराब पी थी। पुलिस ने व्यक्ति का मेडिकल करवाया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न पासपोर्ट और न ही था वीजा… हिमाचल में उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

एएम नाथ । सिरमौर :हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में थाना नाहन पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को...
हिमाचल प्रदेश

19 जून को पहुंचे ऊना कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए , अगर पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जा रहे हों तो

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 19 जून को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगा विशेष टीकाकरण शिविर ऊना – पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरव जोशी ने मेगा डीप क्लीनिंग अभियान से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-15 का किया व्यापक निरीक्षण…….

16 जून से शुरू होगा वार्ड-वाइज डीप क्लीनिंग ड्राइव, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा 16 जून से शुरू किए जा रहे वार्ड-वाइज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका : 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी

शिमला : प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली...
Translate »
error: Content is protected !!