निजी अस्पताल में बतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला से मारपीट करने के आरोप में अस्पताल की मालिक डॉक्टर के डॉक्टर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

by
गढ़शंकर, 22 नवंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने अस्पताल में  वतौर आईवीएफ काउंसिलर तैनात महिला  के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में 52 वर्षीय कमलजीत कौर पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी न्यू गुरू तेग बहादुर नगर, गिल थाना दुगरी जिला लुधियाना ने बताया कि वह रमनप्रीत अस्पताल चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में बतौर आईवीएफ काउंसिलर के रूप में कार्यरत हैं। उसने बताया कि 21 नवंबर को करीब साढ़े ग्यारह साल वह अस्पताल के मेडिकल स्टोर में रमनप्रीत अस्पताल की मालिक डाक्टर रमनप्रीत कौर के पिता दरबारा सिंह के पास बैठी हुई थी तो इस दौरान वहां आकर डॉक्टर जसवंत सिंह ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी और मेरे सिर के वाल पकड़ कर नीचे गिराकर  मुझे पीटने लगा। पीड़िता ने बताया कि मेरी चीख पुकार सुनकर डाक्टर रमनप्रीत कौर व अन्य स्टाफ ने मुझे डाक्टर के चुंगल से बचाया तो डाक्टर जसवंत सिंह मुझे गोली मार देने की धमकियां देते हुए वहां से चले गया और कहता हुआ कि मैं पिस्टल लेकर आता हूँ। इसके गोली मारनी है। जिसके बाद कमलजीत कौर हेल्प लाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद गढ़शंकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।   कमलजीत कौर ने आपने पति  भुपिंदर सिंह  को सूचना दी तो वह  सरपंच निरमल सिंह व अन्य लोगों  को लेकर पहुंचे । जिसके बाद उनकी सहायता से उसने अपना मेडिकल सिविल अस्पताल गढ़शंकर में कराया था और अपने साथ हुई मारपीट की ।
कमलजीत कौर के बयान पर थाना गढ़शंकर पुलिस ने डॉक्टर जसवंत सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी रमनप्रीत अस्पताल गढ़शंकर के विरुद्ध 74,79,115(2),351(2) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कमलजीत कौर और डॉ. जसवंत सिंह से इस मांमले में सम्पर्क करने की कोशश की गई। लेकिन दोनों के मोबाइल बंद आ रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक...
article-image
पंजाब

श्री सुखमनी साहिब जी का वार्षिक 41 दिवसीय जप तप समागम 21 सितंबर से निर्मल कुटिया टूटोमजारा में शुरू होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्रीय

श्री सुखमनी साहिब जी का यह जप तप समागम 26वें महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिकोत्सव को समर्पित होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री श्री सुखमनी साहिब जी के इन जप...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!