निमिषा मेहता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को दिया श्री आनंदपुर साहिब बंगा सड़क को फोर लेन बनाने का मांग पत्र

by

गढ़शंकर : भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता ने केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और इस दौरान निमिषा मेहता ने नितिन गडकरी को श्री आनंदपुर साहिब-बंगा सड़क को फोर लेन बनाने का मांग पत्र सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस सड़क के बनने से श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाने वाली संगत को सुविधा होगी और श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब जाने वाली संगत को बंगा से गढ़शंकर तक की टूटी सड़क से निजात मिलेगी और गढ़शंकर शहर में बाईपास बनाने की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी। निमिषा मेहता ने केंद्रीय मंत्री के ध्यान में इस मार्ग के महत्व को लाया गया और उन्हें बताया कि पूरे दोआबा, माझा और मालवा के काफी हिस्सों सहित पंजाब की लगभग तीन-चौथाई संगत तख्त श्री केसगढ़ साहिब में होला मोहल्ला व वैसाखी मनाने के लिए इसी रास्ते से जाती हैl
चूंकि मार्ग सिंगल सड़क है और जगह जगह गड्डे होने के सड़के की स्थिति बदतर है, इसलिए यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने नितिन गडकरी को बताया कि खालसा की स्थापना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने श्री आनंदपुर साहिब में की थी। लेकिन आधे से अधिक पंजाबियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इस गुरु घर की ओर जाने वाली सड़क अभी तक भी सिंगल सड़क है।
उन्होंने कहा कि अगर गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए अपने परिवार का बलिदान नहीं दिया होता तो शायद हमारे देश का नाम हिंदुस्तान नहीं होता। इसलिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब की सड़क चार मार्गी बनाना गुरु गोबिंद सिंह जी के महान बलिदान के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी और पूरी दुनिया में संगत को खुशी देगी। बैठक के दौरान, निमिशा मेहता द्वारा की गई मांग को पूरा करने के लिए नितिन गडकरी ने परियोजना की सभी तकनीकी बातों पर ध्यान से सुना और विश्वास दिलाया कि शीध्र इस सड़क का प्रोजेक्ट बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 हजार लोगों की जमा पूंजी लेकर विदेश फरार : पैसा दोगुना करने के लालच में फंसाया

रोहित जसवाल । ऊना  :  अंब में एक बड़े पोंजी स्कीम घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है।  जिसमें  पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा  दसूहा की एक महिला ने अंब क्षेत्र की करीब तीन हजार ...
article-image
पंजाब

पुर्तगाल भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 मई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने रमनदीप कौरनिवासी ललिया थाना गढ़शंकर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मदन लाल निवासी मंढाली तहसील बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ विदेश भेजने...
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से परीक्षा केंद्रों की सीमा के आस-पास 100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश

होशियारपुर, 28 जनवरी: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने बताया कि कंट्रोलर(परीक्षा) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट व दसवीं, बारहवीं श्रेणी सुनहरी मौका(डी.आई.सी) की परीक्षाएं 29 जनवरी से 11...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर से वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया आग्रह : केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत की पहली किस्त देरी से जारी करने का मामला भी उठाया

विषम भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश को दिया जाए विशेष राहत पैकेजः मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार की राहत नियमावली में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!