निराश्रित बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

by
एएम नाथ। चंबा, 5 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दालों के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए विशेष प्रचार अभियान तहत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस विशेष प्रचार-प्रसार अभियान के तहत आज कलाकारों ने गीत संगीत और नुकड़ नाटक के माध्यम से भटियात विधानसभा क्षेत्र के नैनीखाड व ककिरा, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला व बकानी तथा चंबा विधानसभा क्षेत्र के रजेरा व कारियां में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तरह चुराह विधानसभा क्षेत्र कियानी व राजनगर तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सुंडला व मंजीर में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कलाकारों ने लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार ने उन बेसहारा वर्ग को सम्बल प्रदान किया है जिनका कोई अपना नहीं है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने लगभग चार हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। अनाथ बच्चों की सहायता के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाले हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोज़गार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना है। योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है।
कलाकारों ने लोगों को कृषि, दुग्ध उत्पादन और पंचायत स्तर पर आरम्भ की गई नवीन योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने की ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक 

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ढुढियारा बगंला में समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग चंबा के चौगन में 2 अक्टूबर से प्रतिदिन योग शिविर का किया जा रहा आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा योग सर्वोदय अभियान के तहत 2 अक्टूबर से प्रतिदिन चंबा के चौगन में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा  है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेई से महकमा वसूलेगा 2.17 लाख रुपये सरकारी आवास नहीं छोड़ने पर

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   सरकारी आवास तबादले के बावजूद 16 माह से न छोड़ने वाले कनिष्ठ अभियंता से विभाग 2,17,449 पीनल रेंट वसूल करेगा। कई बार नोटिस देने जाने के बावजूद कनिष्ठ अभियंता ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा में होगा

नंगल। सण्ड मौदगिल गोत्र परिवारों का जठेरों का मेला कल 17 मार्च को सण्ड मौदगिल पितृ-सती मंदिर प्लाटा, तहसील आनंदपुर साहिब में होगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान पीताम्बर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी...
Translate »
error: Content is protected !!