निर्जला एकादशी पर आईटीआई के छात्रों ने लगाई छबील

by

कुठाड़, 25 जून (तारा) :  निर्जला एकादशी के अवसर पर आई टीआई कुठाड़ के छात्रों ने बस स्टैंड कुठाड़ पर अनुदेशक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में मीठे ठंडे व तरबूज मिश्रित पानी की छबील लगाई।

इस दौरान छात्रों ने राहगीरों, स्थानीय लोगों व वाहनों में आने जाने लोगों को ठंडा शीतल जल पिलाया व उनका आशीर्वाद लिया।
हिंदू शास्त्रों के मुताबिक मान्यता है कि एकादशी के दिन चिलचिलाती धूप में जल पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है व ठंडे पानी का दान करने से पितरों की आत्मा को भी तृप्ति व शांति मिलती है। वहीं ठंडे पानी की छबील लगाना विभिन्न समुदाय के लोगों को एक जोड़ता है।
ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार व उप प्रधान नरेंद्र बबलू सहित अन्य लोगों ने आई टी आई प्रशिक्षुओं द्वारा लगाई गई छबील की सराहना कर इसे जनहित में पुण्य कार्य बताया।इस अवसर पर आई टी आई के अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल अमित कुमार के इलावा प्रशिक्षु आयुष, तरुण, शिवम,आयुष ठाकुर,अजय, सौरभ, ललित,रवि सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने अपना योगदान दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

84 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया , रोज 30 से 40 लाख रुपये की ठगी करते थे : अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

नोयडा : नोयडा के फेज-1 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर खुलासा कर 84 युवकों और युवतियों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में 23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पेयजल, सिंचाई और अग्निशमन सेवाओं को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगों को होगा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उप...
Translate »
error: Content is protected !!