निर्माण कार्यों में भूकंप प्रतिरोधी मानकों को प्राथमिकता देना जरूरी: डीसी हेमराज बैरवा

by
आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के लिए कार्यशाला का किया शुभारंभ
एएम नाथ। धर्मशाला, 24 अप्रैल। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है।यहां के निर्माण कार्यों में भूकंप प्रतिरोधी मानकों को प्राथमिकता दी जाना अत्यंत जरूरी है।
शुक्रवार को चेल्लियां में आपदा प्रबंधन के तहत लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि आपदा की दृष्टि से सुरक्षित निर्माण कार्य करना एक आवश्यक प्रक्रिया है जो लोगों की जान बचा सकती है और आर्थिक नुकसान को कम कर सकती है।
उन्होंने कहा कि भूकंपीय क्षेत्र में निर्माण करते समय, इमारतों को भूकंप प्रतिरोधी मानकों के अनुसार डीपीआर तैयार करने पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण प्रक्रिया में आपदाओं को ध्यान में रखने और सुरक्षित निर्माण विधियों का उपयोग करने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आपदा से सुरक्षित निर्माण कार्यों पर बल देने का मतलब है कि निर्माण कार्य करते समय प्राकृतिक आपदाओं (जैसे भूकंप, बाढ़, तूफान) से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें निर्माण सामग्री का चयन, डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया में आपदाओं को ध्यान में रखकर बदलाव करना शामिल है। भूकंप और तूफान से बचाव के लिए मजबूत और लचीली सामग्री का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में विभिन्न चरणों में मिस्त्रियों को भी सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके साथ ही आपदा प्रबंधन को लेकर स्कूलों में नियमित तौर पर पूर्व अभ्यास करवाया जा रहा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मौसम, भूस्खलन इत्यादि की पूर्व जानकारी के लिए भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि लोगों को पहले ही सर्तक किया जा सके ताकि आपदा से कम से कम नुक्सान हो सके।
इससे पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक राॅबिन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ताज़ा घटनाओं से प्रदेश शर्मशार : जयराम ठाकुर

  कहा, ऐसी आपराधिक घटनाएं हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप नहीं, जनता के बीच भय और आतंक का माहौल छात्रा मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए प्रदेश सरकार नालागढ़ धमाके को लेकर भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव में हार के बाद आप के सामने नई चुनौती, निगम की सत्ता बचाने को 3 सीटें जरूरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब नगर निगम की सत्ता बचाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रणनीति बना रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा हुए भावुक, जीत व क्षेत्र के विकास का किया वादा 

एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में उतरे कांग्रेस के बागी व भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा आज मीडिया से रूबरू होते हुए काफी भावुक हो गए। कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का...
Translate »
error: Content is protected !!