निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित : ADC अजय यादव

by
सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्य बाजार अर्की शिव मंदिर के समीप, कुनिहार में तालाब के समीप, दाड़लाघाट में पशु पालन के समीप तथा डुमैहर (दोलंग मैदान) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंजैहरा मैदान मंदिर के समीप, पंचायत घर के बरूणा के समीप बरूणा मैदान, पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़, अनाज मण्डी मैदान नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामशहर के समीप रामशहर (रिवालसर) मैदान तथा पंचायत घर नन्ड के समीप नन्ड मैदान को निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित किया गया है।
अजय कुमार यादव ने कहा कि 52-दून विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सब्जी मण्डी बद्दी के समीप हनुमान चौक, बद्दी तहसील के टीपरा गांव में बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग के समीप खेल मैदान, चण्डी-पट्टा मार्ग पर मेला मैदान (बरड कालोनी मैदान), बस अड्डा चण्डी, बस अड्डा कुठाड़, बस अड्डा गोयला तथा पट्टा में बस अड्डे के समीप मैदान को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा कि 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में ठोडो मैदान, गंज बाजार सोलन, पुराना बस अड्डा सोलन, कथैड़ बाई पास सोलन पर पुलिस लाईन मैदान, कण्डाघाट में पंचायत घर सिरीनगर के समीप पड़ाव, सिद्ध बाबा मैदान चायल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट के समीप मैदान को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सेना अस्पताल के समीप मैदान (कैंट बोर्ड अथवा सेना प्रशासन की अनुमति उपरांत), आदत बाजार कसौली मैदान कश्मीरी महोल्ला (कैंट बोर्ड कसौली की अनुमति उपरांत), दशहरा मैदान गड़खल, सिहारड़ी मूसलमाना मार्ग धर्मपुर पर सब्जी मण्डी के समीप सब्जी मण्डी मैदान, सब्जी मण्डी देहली दत्यार, सेक्टर-5 परवाणू स्थित दशहरा मैदान, सेक्टर-6 परवाणू स्थित फल मण्डी मैदान तथा सुबाथू में गुग्गा माड़ी मंदिर मैदान (कैंट बोर्ड सुबाथू की अनुमति उपरांत) को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शिव दत्त ठाकुर, संधीरा दुल्टा, सुषमा थापर, अर्पणा ठाकुर, नवीन सूद, रूपेन्द्र कौर तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा, आम आदमी पार्टी की रीता ठाकुर तथा भरत ठाकुर सहित तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी : जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने के नारे लगाए

जसवां : विधानसभा जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटला बेहड़ और रक्कड़ में दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में ‘सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरयां दी सुनदा नी’ के नारे लगाए। भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन गिरफ्तार, कार जब्त : पंचरुखी थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दियोग्रां के पास रात को नाका लगाया हुआ था

कांगड़ा  : पंचरुखी पुलिस ने एक किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंचरुखी थाना प्रभारी नंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ की मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार को दो टूक : महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में स्पष्ट किया है कि वह न तो डरे हैं और न ही झुके हैं. महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदम : विधायक नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर...
Translate »
error: Content is protected !!