नीलू पहलवान प्लांखवाला ने जीता तुझार का दंगल, कैंडोल पंचायत में लाला वाले पीर का मेला सम्पन्न

by

पट्टा मेहलोग, 29 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में आयोजित एक दिवसीय लाला वाले पीर स्थल का मेला धार्मिक आस्था के साथ सम्पन्न हो गया। इसमें दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी मुख्य अतिथि रहे। पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि इस धार्मिक मेले में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में आकर स्थल पर शीश नवा कर मनौतियां मांगी व क्षेत्र के अमन चैन की दुआ की।
मेले में स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी भी की, वहीं पीर स्थल कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं को मेले का प्रसाद भी वितरित किया।मेले में लखदाता पीर की कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के इलावा बाहरी राज्य से आए नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए।इसमें अनेक छोटी व बड़ी कुश्तियां हुई।
अंत में माली का खिताब नीलू पहलवान प्लांखवाला ने पार्गिया के बहादुर सिंह को पटखनी देकर अपने नाम किया ।
मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता रहे पहलवान को पुरस्कृत किया व सभी लोगों को मेले की शुभ कामनाएं दी।पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी व बबलू पंडित ने मेला कमेटी को 5100 ,5100 रुपये व ओमप्रकाश ठाकुर ने 3100 रु व जोगिंदर सिंह ने 2100 रु की राशि भेंट की।
स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेटर के 220 पद : टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 2 जनवरी – मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
Translate »
error: Content is protected !!