नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

by

ऊना: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ऊना के सौजन्य से आज प्रेम नगर वार्ड 1 में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि चुनाव पाठशाला में पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों व गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को वोट के महत्व बारे जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर वोट बना सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश हैं। सभी अपने वोट का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के वोट नहीं बने है वह बीएलओ के माध्यम से अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक वोट से जनादार बनता है और जनादार से लोकतंत्र मजबूत होता है।
इस अवसर पर आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्राओं ने भी रंगारग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह, सीमा दत्ता, राजेश दत्ता, विजय, विक्की, अनिल कुमार, राघव पुरी, रामस्वरूप सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चिंतपूर्णी ट्रस्ट एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से शुरू हुई सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर ट्रस्ट को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी : छावनी में तबदील हरियाणा-पंजाब सीमाएं

चंडीगढ़  :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी कर दी गई है । शम्भू बॉर्डर से टिकरी तक सभी सीमाओं और छोटे-बड़े रास्तों पर पुलिस व...
Translate »
error: Content is protected !!