नूरपुर में विभागीय अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक : व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल : जगत सिंह नेगी

by
नूरपुर, 08 दिसंबर। राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई जनहितैषी फैसले लेने के साथ अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। यह जानकारी उन्होंने आज शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में 11 दिसम्बर को धर्मशाला में राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पर आयोजित किए जा रहे समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दी। इस मौके पर कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार,विधायक केवल सिंह पठानिया,विधायक भवानी पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन,राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल,पूर्व विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि भयंकर आपदा के कारण मिली चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद के लिए कारगर कदम उठाए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने तथा उनके स्थाई पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी कर इसे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर मुआवजा राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है।
बागवानी मंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य सरकार लम्बित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित कर रही है। राज्य में ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से इंतकाल के लंबे समय से लम्बित 45 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है और इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं।
इससे पहले, पूर्व विधायक अजय महाजन ने अतिथियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने नूरपुर के वार्ड नंबर 9 में भूस्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को जमीन आवंटित करने का मामला राजस्व मंत्री के समक्ष रखा। जिस पर राजस्व मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह रहे मौजूद : एसडीएम गुरसिमर सिंह, डीएसपी विशाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कर्ण पठानिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत भोटा के परिणाम

भोटा 17 मई। नगर पंचायत भोटा के सभी 7 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम बड़सर एवं नगर पंचायत भोटा की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटोकॉल तोड़ते हुए : प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रोककर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!