नेता प्रतिपक्ष ने सराज विधानसभाक्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सुनी समस्याएं

by

आपदा राहत के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी, लोगों को नहीं मिली उचित मदद : जयराम ठाकुर

पटीकरी–भहड़ा–शील–काशीम्बलीधार सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

एएम नाथ। मण्डी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावितों से मिले। उनका हाल-चाल लिया और आपदा राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा आपदा की वजह से लोगों का बहुत नुकसान हुआ पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत नुकसान हुआ लेकिन लोगों को किसी भी प्रकार से जरूरी राहत सरकार से नहीं मिल पाई है। अब कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है सर्दी का मौसम पूरे जोर पर है। ऐसे में लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।
जयराम ठाकुर के बागाचनोगी के दौरे के दौरान बागाचनोगी उप-तहसील के लोअर बेल्ट की मुख्य सड़क पटीकरी–भहड़ा–शील–काशीम्बलीधार के पूर्ण रूप से निर्मित होने पर आज क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने आकर नेता प्रतिपक्ष का आभार जताया। बेहद मुश्किल मानी जा रही इस सड़क का निर्माण कार्य जयराम ठाकुर द्वारा ही शुरू कराया गया था और इसके संपूर्ण बजट का प्रावधान भी उनकी सरकार द्वारा किया जा चुका था। बहुत समय से यह सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, क्योंकि यह क्षेत्र पूरी तरीके से सड़कों से कटा हुआ था। नेता प्रतिपक्ष ने इस सड़क के निर्माण के पूरा होने को क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी क्षेत्र वासियों का बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के पीठ का बोझ उतारने का उन्होंने जो सपना देखा था उस पर पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से आजीवन काम करते रहेंगे।
इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने छतरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गत्तू एवं झरेड़ में आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इसी क्रम में पण्डोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुकलाह के आपदा प्रभावित परिवारों से भी भेंट-वार्ता की गई। प्रभावितों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना गया और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटा बना हैवान : पिता की गोली कर की हत्या, हुआ फरार

 तरनतारन  :  पंजाब के तरनतारन में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बहादुरनगर गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में नशे के खिलाफ जॉइंट एक्शन प्लान – पंजाब बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन ने की समीक्षा : सख्त निर्देश जारी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मोहाली की चेयरपर्सन कंवरदीप सिंह की अध्यक्षता में होशियारपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जॉइंट एक्शन प्लान के तहत जिले के...
article-image
पंजाब

दिव्यांग के झूठे सर्टिफिकेट बनाकर नोकरी कर रहे लोगों पर कार्यवाही करे ‘आप’ सरकार : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की मांग

गढ़शंकर, 26 जून : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब-चंडीगढ़ की राज्यस्तरीय मींटिंग गढ़शंकर में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में दिव्यागों की समस्याओं, चिंताओं और आम आदमी पार्टी सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया। मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!