नेत्रदान-शरीरदान महादान’ का संदेश लेकर खालसा कॉलेज पहुंचे रोटरी आई बैंक के पदाधिकारी :  विद्यार्थियों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए किया प्रेरित

by

गढ़शंकर। नेत्रदान पखवाड़े के तहत रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की ओर से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में ‘नेत्रदान-शरीरदान महादान’ विषय पर विशेष लेक्चर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी आई बैंक के प्रधान डॉ. जे.बी. बहल और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज की एनएसएस यूनिट के सहयोग से किया गया।

लेक्चर के दौरान वक्ताओं ने नेत्रदान, शरीरदान और अंगदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाना और शरीरदान के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा एवं शोध में योगदान देना मानवता की बड़ी सेवा है।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए संकल्प लेने और अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समय पर नेत्रदान होने से कॉर्निया संबंधी समस्या से जूझ रहे मरीजों को दृष्टि प्रदान करने में मदद मिल सकती है।

इस दौरान विद्यार्थियों को नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने उन्हें जरूरतमंद कॉर्निया मरीजों की पहचान कर संस्था तक जानकारी पहुंचाने और मानवता की सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. जे.बी. बहल, प्रो. दलजीत सिंह, कृष्ण किशोर, जसवीर कंवर, प्रो. राजीव शर्मा, डॉ. तरसेम सिंह, डॉ. लखविंदर सिंह, ओंकार सिंह चाहलपुरी, भूपिंदर सिंह राणा, राजन मल्ल्हण, रमन कुमार, दर्शन सिंह मट्टू और कुलविंदर संघा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कॉलेज की ओर से प्रो. लखविंदरजीत कौर ने रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी के पदाधिकारियों तथा अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस यूनिट की कोऑर्डिनेटर डॉ. नरेश कुमारी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अरविंदर सिंह अरोड़ा, प्रो. मनबीर कुमार, डॉ. नवजोत कौर, प्रो. अमनदीप कौर और प्रो. जरीना बेगम सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

लखीमपुर खीरी के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार और अजय मिश्रा का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर 3 अक्टूबर-लखीमपुर खीरी घटना के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने शहर के गांधी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
पंजाब

गोलियां मार कर नौजवान का कत्ल : जाना था कनाडा कुछ दिनों बाद अपनी पत्नी के पास

अमृतसर, 1 अक्तूबर थाना घरिंडा के गांव बासरके समीप गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) को कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। पता लगा है कि गतरात्रि कुछ लोग उसको अपने साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को...
Translate »
error: Content is protected !!