नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में सिविल हस्पताल गढ़शंकर ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया

by

अस्पताल को मिला एक लाख रुपए का इनाम
गढ़शंकर : नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ 2021-22 के अधीन करवाए गए सर्वेक्षण के दौरान सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर ने बढ़िया कारगुजारी तथा साफ सफाई में प्रदेश में से आठवां स्थान प्राप्त करके एक लाख रुपए का इनाम हासिल किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार ने बताया कि सिविल हस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते लोगों को बढ़िया सेवाएं उपलब्ध कराने और साफ सफाई में नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में 75.7 अंक प्राप्त करके पंजाब में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले अस्पतालों को सरकार द्वारा क्रमवार 10 लाख और 7:30 लाख रुपए दिए जाते हैं तथा तीसरे से दसवें स्थान पर आने वाले सभी अस्पतालों को एक-एक लाख दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद स्टाफ की मेहनत तथा लोगों के सहयोग से हमने आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सिविल हस्पताल गढ़शंकर में स्टाफ की कमी को पूरा कर दे तो हम लोगों के सहयोग से सिविल हस्पताल गढ़शंकर को पहले स्थान पर भी ला सकते हैं। यहां यह बताने योग्य है कि सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में पहली बार सिविल हस्पताल में यह मुकाम हासिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शपथ पत्र बनने में लोगो को आ रही समस्याओं व लोगो की हो रही लूट पर ध्यान देना चाहिए : सोनी

गढ़शंकर : राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है. छोटे-छोटे काम भी पहाड़ लांघने जैसे लगते हैं। यह विचार आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 73 बोतलें अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से अन्य राज्यों से शराब लाकर बेचने वाले अनसरो पर नकेल कसते हुए मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को 73 बोतल अवैध संबंध...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
Translate »
error: Content is protected !!