नैशनल स्कालरशिप में कितना स्कूल की चुनी गई छात्रा मनदीप को सम्मानित किया

by

गढ़शंकर। : राज्य साइंस शिक्षा संस्थान पजाब मोहाली द्वारा स्कालरशिप के लिए हर साल ली जाती नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप में शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना की छात्रा मनदीप कौर पुत्री बलविंदर राम ने गाइड अध्यापिका रिचा रानी के मार्ग दर्शन में एनएमएसएस की परीक्षा पास करके स्कालरशिप प्राप्त की। इस मेधावी छात्रा के सम्मान हेतु स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच बलजीत कौर बेदी व स्कूल कमेटी के चेयरमैन सतनाम सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और छात्रा को सम्मानित किया। सरपंच श्रीमती बेदी ने स्कूल के मेहनती स्टाफ की कारगुजारी की प्रशंसा करते छात्रा व अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर इस छात्रा को 12000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से नौंवी से 12वीं कक्षा तक 48000 रुपये की स्कालरशिप मिलेगी। इस मौके सरपंच बलजीत कौर बेदी, चेयरमैन सतनाम सिंह, स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के साथ अध्यापकगण परमजीत सिंह, रिचा रानी, कमेटी सदस्य मलकीत सिंह, कुलवंत कौर आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Talwara Block Excels in District-Level

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /Nov 05 : Students from Talwara Block displayed remarkable talent and determination at the district-level primary sports competitions, achieving commendable success across various events and earning accolades for their block.In wrestling...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्कर्स ने केनरा बैंक में खाता खोलने के आदेश के खिलाफ शिक्षा मंत्री को विरोध पत्र भेजा

पंजाब सरकार द्वारा पिछले दो महीनों से मानदेय ना दिए जाने की की कड़ी निंदा गढ़शंकर, 30 जुलाई :  मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री पंजाब को विरोध...
article-image
पंजाब

सतनौर रेलवे पलेटफार्म के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल लगाने के आरोप प्रर्दशन

गढ़शंकर । नवांशहर से जेजों को जाने वाली रेलवे लाईन के के नवीनीकरण तहत सतनौर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पलेटफार्म पर घटीया मीटिरियल के उपयोग को आरोप लगाते हुए सीपीआईएम के जिला...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब दे में कल शामिल होंगे मनप्रीत अयाली ! : लुधियाना के दाखा से हैं विधायक

चंडीगढ़। पंजाब की पंथक राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दाखा से विधायक और वरिष्ठ अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने का फैसला कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!