नौकरी कैसे देगी जब सरकार के पास आँकड़ा ही नहीं, बिना बजट के योजनाएं घोषित करने वाले हवा-हवाई सीएम बने सुक्खू : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना बजट प्रावधानों के ही हवा हवाई योजनाओं की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। दो बार के बजट में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के बजट में सिर्फ़ हवाहवाई बातें की गई। अब लोग उन्हें हवा-हवाई सीएम के नाम स बुला रहे हैं। आज तक प्रदेश में इस तरह का बजट पेश नहीं हुआ कि पिछली साल  का  बजट भाषण और इस साल के बजट भाषण में कोई अंतर ही नहीं।  चाहे कांग्रेस सरकार की  पहली  बजट की स्पीच पढ़िए या दूसरी कोई  ख़ास अंतर नहीं है।  यही हाल सरकार के सदन में दिये जा रहे जवाबों का है। मुख्यमंत्री से कोई भी सवाल किया जाए तो उनका वही घिसा पिटा जवाब  रहता है।  दुःख इस बात का है कि मुख्यमंत्री से बार-बार सदन के अंदर कहने और उनके आश्वासन  बाद भी मुद्दे हाल नहीं हो पा रहे हैं।
शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की एक गरिमा होती है। मुख्यमंत्री और मंत्री के सामने सदन के अंदर ही कई अहम विषय उठाए गए।  जिसे सुलझाने के लिए  सदन में आश्वासन भी मिला।  लेकिन एक साल काहाल वही ढाँक के तीन पात। जो स्थित एक साल पहले थी, वही स्थिति आज भी है और लग रहा है कि आगे भी यही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गंभीरता से सरकार की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के किसी भी चीज के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने सदन में लिखित जवाब में कहा कि करुणामूलक से संबंधित आंकड़े ही सरकार के पास नहीं है। जब सरकार के पास आंकड़े ही नहीं हैं तो वह नौकरी कहां से देगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार इस संवेदनहीनता से काम कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू में एम्स और आईआईएम का उद्घाटन किया। चार साल पहले 2019 में प्रधानमंत्री ने ही जम्मू एम्स की इसकी आधारशिला भी  रखी थी।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जम्मू में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्‍यास भी किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और ‘कॉमन यूजर फैसिलिटी’ पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि एक ही कार्यकाल में एम्स जैसे बड़े संस्थानों का शिलान्यास तथा लोकार्पण और हज़ारों करोड़ की विकासात्मक योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। जिस पर देश भरोसा करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख फिरौती मांगी : हनीट्रैप गैंग ने मोहाली के स्टूडेंट को किडनैप कर : फेक प्रोफाइल से फ्रैंडशिप कर बुलाया था मिलने

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने हरियाणा के ‘हनीट्रैप गैंग’ को गिरफ्तार किया है। गैंग में 2 युवक और एक लड़की शामिल है। तीनों ने मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को किडनैप कर 50...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से मंडी में अचानक बाढ़, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

एएम नाथ । मंडी : मंडी जिले में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पनारसा, टकोली और नागवैन क्षेत्रों में मलबा कई घरों में घुस गया। हालांकि, अब तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच कार्यक्रम में 71 समस्याओं व मांगों में से 36 समस्याओं व 12 मांगो का किया गया निपटारा

शिमला :  शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 25वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!