नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

by

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक
होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए आयोजित ज़िला सलाहकार समिति और ज़िला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक के दौरान कहा कि बैंकों को नौजवानों और कमजोर वर्गों को ऋण उपलब्ध करवाकर स्वरोज़गार स्थापित करने में योगदान देना चाहिए, ताकि ये वर्ग अपने व्यवसाय शुरू कर सकें।
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड संजीव कुमार, चीफ लीड ज़िला मैनेजर चेतन जोशी, भारतीय रिज़र्व बैंक के एल.डी.ओ. संजीव सिंह, नाबार्ड के डीडीएम रजत छाबड़ा, ज़िला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर अरुण कुमार,पीएनबी आरसेटी के डीटीई रजिंदर कुमार भाटिया, 33 बैंकों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर को बताया गया कि ज़िले की विभिन्न बैंकों द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सितंबर 2024 तक कुल 6343.68 करोड़ रुपए के ऋण दिए गए, जबकि लक्ष्य 6694.28 करोड़ रुपए था। इसमें से प्राथमिकता क्षेत्र में 4800.39 करोड़ रुपए और गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 1543.29 करोड़ रुपए के ऋण दिए गए। प्राथमिकता क्षेत्र में 2945.86 करोड़ रुपए कृषि के लिए, 1770.47 करोड़ रुपए गैर-कृषि क्षेत्र के लिए और 84.06 करोड़ रुपए अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए प्रदान किए गए।

डिप्टी कमिश्नर ने सीडी रेशियो बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि बैंकों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग, विशेषकर पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान और समाज के कमजोर वर्ग, ऋण प्राप्त कर अपने आर्थिक व्यवसाय शुरू कर सकें और जीवन स्तर को सुधार सकें।

सर्कल हेड संजीव कुमार ने स्व-सहायता समूहों को ऋण देने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों को विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, डेयरी टाई-अप योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि कार्यक्रम आदि के तहत ऋण प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा।
यह भी बताया गया कि ज़िले में बैंकों में जमा राशि, जो सितंबर 2023 में 42843 करोड़ रुपए थी, सितंबर 2024 में बढ़कर 47372 करोड़ रुपए हो गई है। इसी प्रकार, बैंकों द्वारा दिए गए कुल ऋण, जो सितंबर 2023 में 12137 करोड़ रुपए थे, सितंबर 2024 में बढ़कर 13298 करोड़ रुपए हो गए। चीफ लीड ज़िला मैनेजर चेतन जोशी ने बैंकों से सीडी रेशियो में सुधार के लिए अधिक से अधिक ऋण देने की अपील की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को नए उद्यमियों को ऋण देकर ज़िले में उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि रोज़गार के अधिक अवसर उत्पन्न हो सकें। उन्होंने बैंकों को समर्थन देने के लिए ज़िला प्रशासन का धन्यवाद भी किया।

बैठक में ज़िला उद्योग विभाग, एनयूएलएम के अधिकारी और सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही एलडीएम होशियारपुर द्वारा संचालित की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान ज़िंदाबाद नारे लिखने वाले तीन लोग गिरफ़्तार : अमरीका से जुड़ा साज़िश का धागा खुला

बरनाला : बरनाला पुलिस ने मंहदी क़लां इलाक़े में खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लिखने के मामले में तीन मुल्ज़िमों को गिरफ़्तार किया। पुलिस अफ़सरों ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि यह नारे विधायक कुलवंत...
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यक भाईचारे की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए आयोग वचनबद्ध: लाल हुसैन

पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने गढ़शंकर में अल्पसंख्यक लोक भलाई युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत गढ़शंकर/होशियारपुर, 09 दिसंबर: पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लाल हुसैन ने कहा...
article-image
पंजाब

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में चारों तरफ पानी ही पानी

गुरदासपुर :। रावी दरिया में आई बाढ़ से यहां भारतीय पंजाब के लोग प्रभावित हुए है, वहीं बाढ़ का पानी से ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री बैंस ने सिविल अस्पताल पहुंच कर बीमार हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का लिया जायजा

संगरूर : सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!