न्याय दीजिए नही तो बन जाएंगे आतंकवादी : खून से लिखा खत हो रहा वायरल : कर्नाटका का है मामला

by

पीएसआई रिक्रूटमेंट स्कैम
कालबुर्गी :  545 पुलिस सब इंस्पैक्टरों (पीएसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा में कथित अनिमितताओं की चल रही जांच के दौरान, उम्मीदवारों के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से दो पन्नों का खत लिख कर इंसाफ मांगा गया। जबकि इंसाफ न मिलने पर आतंकवाद में शामिल होने की धमकी भी दी गई है।
पीएसआई सीईटी घोटाले की जांच कर रहे क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के विवरण के पता चला है कि कलबुर्गी के एक प्राइवेट स्कूल अध्यापक, जिन्हें परीक्षा के लिए निगरान नियुक्त किया गया था, को स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा में धोखाधड़ी करने में मदद करने के लिए निर्देश दिए गए थे।
पिछले सप्ताह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस (डीवाईएसपी) शांता कुमार जो पहले पुलिस के भर्ती विंग में काम करते थे, को सब इंस्पैक्टर भर्ती घोटाले में हिरासत में लिया गया था। पिछले महीने के शुरु में, कर्नाटक सरकार ने पीएसआई भर्ती घोटाले के नतीजों को रद्द करने का फैसला किया था। सरकार ने कहा था कि 54,289 उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी।
भर्ती घोटाला किस प्रकार आया सामने
कलबुर्गी जिले में भर्ती घोटाला उस समय सामने आया जब एक उम्मीदवार को 100 प्रतिशत अंक दिए गए थे हालांकि उसने एक प्रश्न पत्र में से सिर्फ 21 प्रश्नों का प्रयास किया था। अफजलपुर के विधायक के गनमैन समेत अब तक 55 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उम्मीदवारों से 75 लाख से 80 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई थी। 545 पदों के लिए 54000 से अधिक उम्मीदवारों की तरफ से परीक्षा दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ।चंबा,11 अक्तूबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12  अक्तूबर  को सांय 7 बजे  सिहुंता में जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि शामिल होंगे । विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: पठानिया

नरेटी में विधायक के सम्मान में आयोजित किया कार्यक्रम धर्मशाला, 11 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन...
article-image
पंजाब

आदिधर्म सत्संग समागम में संत हीरा ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी मलोट द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित आदिधर्म सत्संग समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से भारी संख्या में संगतों ने भाग लिया। समागम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करें : वीरेंद्र कंवर

थानाकलां स्कूल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना, 9 अक्तूबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा...
Translate »
error: Content is protected !!