न्यू ईरा स्कूल की छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

by
हमीरपुर 11 जनवरी। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल में ‘वो दिन’ योजना के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी खंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इन दिनों के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे किशोरियां एवं महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान आयुष हेल्थ एंड वेलनेस संेटर बलोह की डॉ. स्वाति ने भी छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस मौके पर छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आरुषि भारद्वाज, तान्या और पारुल ठाकुर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य वंदना ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया तथा छात्राओं से मासिक धर्म के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अन्य छात्राओं एवं महिलाओं के साथ सांझा करने की अपील की। कार्यक्रम में हेल्थ वर्कर रंजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, निर्मला देवी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन रक्षक के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हुए वन काटू, एक को दबोचा

चम्बा (पांगी), 28 नवंबर जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के पुलिस थाना किलाड़ में एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच वनरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के विरोध में जुटे युवा, आज बढ़ सकती है भीड़; दिल्ली पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली। जाति आधारित आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में युवा जुटे। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाने की मांग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
Translate »
error: Content is protected !!