पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

by

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु

एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल तीन दिन के बच्चे का अपरहण घटना से पंचकूला में सनसनी फैल गई। और मौके पर सीआईए और क्राइम ब्रांच से लेकर सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चे के पिता रवि ने बताया कि बच्चे को माता लक्ष्मी ने अपने बेटे जिसकी उम्र एक साल है। उसको सेक्टर 12 ए के केंच में छोड़ा था। तभी करीब 10:38 पर एक युवक उस बच्चे का बाप बनकर बच्चे को क्रैच से बच्चे का अपरहण करके से गया। बच्चे के पिता रवि ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही हमने अपने बच्चे का 22 जनवरी को जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। और आज बच्चे को उम्र एक साल 2 दिन हुई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच 19 की टीम व सीआयए 26 की टीम से लेकर मौके पर सेक्टर 14 के एसएचओ हरिराम गौके पर पहुंचे। क्रेच को चलाने वाली महिला ने बताया कि एक युवक बच्चे का नाम लेकर आया कि और बोला कि में बच्चे का पिता हूं। और क्रेच वाली महिला ने जब बच्चे की माता को पूछने को फोन किया तो माता का नबर बंद आया। और पिता बोलकर बच्चे को लेकर चला गया। और बाद बच्चे को लेने मां शांति पहुंची तो सारी वारदात का पता लगा। मौके पर सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को लेजाते दिख रहा है। पुलिस की कई टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर कई जगह के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। पिता बनकर आया और एक साल के बच्चे को क्रैच से ले गया युवक, पुलिस जांच में जुटी है।
—————————-
बच्चे को लेने क्रैच पहुंची मां तो हुआ खुलासा

पंचकूला मुबारकपुर निवासी एक महिला ने शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने एक वर्षीय बच्चे को क्रैच में छोड़ा था। कुछ समय बाद एक अज्ञात युवक क्रैच में पहुंचा और खुद को बच्चे का पिता बताकर उसे अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद जब महिला को बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रैच संचालकों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 करोड़ की धोखाधड़ी : सोलन में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के साथ

एएम नाथ। सोलन  : सदर थाना सोलन में पुलिस ने धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला दर्ज किया है। 88 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी प्रेम प्रकाश मल्होत्रा ने कुलदीप कुमार और उसके परिजनों पर वित्तीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल ने बैजनाथ में नवाजे होनहार : लक्ष्य प्राप्त करने में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण – किशोरी लाल

बैजनाथ 29 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता...
Translate »
error: Content is protected !!