पंचायतों के विकास कार्यों पर लगाई बंदिशों को हटाये सरकार : देस राज

by

सरकारी कर्मचारी व पैंशनधारकों के परिवारों को मनरेगा में मजदूरी करने से न रोका जाये

एएम नाथ। चम्बा :  प्रधान संघ जिला चम्बा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष देस राज शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल से मिला। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार व पंचायती राज मंत्री को भेजा।
उन्होने सरकार द्वारा जारी तुगलकी फरमान को हटाने ओर पंचायत प्रतिनिधियों को आ रही समस्या के समाधान बारे मांग की।
उन्होने मांग की है कि सरकार द्वारा जो मनरेगा के तहत पंचायत मैनडेज की बंदिश लगाई है उसे हटाया जाये।
मनरेगा में सिविल सप्लाई और ऐग्रो विभाग को सीमेंट के आलावा किसी भी सामग्री के लिये ऐडवांस पेमेंट नहीं की जा रही जिसमें कार्यों में रुकावटें आ रही हैं।
सरकारी नोकरी और पैंशन धारक के परिवारों को मिलने वाले रोजगार पर लगी बंदिश को हटाने बारे।
मनरेगा में व्यक्तिगत कार्यों को भी बीस कार्यों की सूचि में शामिल किया गया है। जिससे पूरी पंचायत में बीस से ऊपर कार्य नहीं किये जा सकेंगे. कृपया व्यक्तिगत कार्यों पर यह बंदिश न लगाई जाये।
विकास खण्ड चम्बा में मनरेगा के मस्ट्रोल निकालने के लिये एक परफोरमा जारी किया गया जिसमें ग्राम रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक,कनिष्ठ अभियंता व खण्ड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद ही मसट्रोल निकाला जायेगा कृपया इस बंदिश को भी हटाया जाये।
बीपीएल के सर्वे के लिये सरकार ने जो कमेटी गठित की है वही कमेटी बीपीएल के सर्वे को अंतिम रूप दे क्योंकि गत दिनों न्यूजपेपरों में छपा था कि पंचायत के प्रतिनिधि इसमें अपनी मनमानी करते हैं ।
मनरेगा का 2025-26 की विंलबित सीमेंट की पेमेंट का जल्द भुगतान किया जाये।
नवगठित एवं कुछ पुरानी पंचायतों में पंचायत चौकीदार सेवानिवृत हो गये हैं जिसमें कई पंचायतों में पंचायत चोकीदार का पद खाली है कृपया उन्हे भरा जाये ताकि पंचायत का रख रखाव एवं व्यवस्था सही से बनी रहे।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, ब्लॉक समिति चम्बा के अध्यक्ष गुरुदेव, विकास खण्ड मैहला के प्रधान समिति के अध्यक्ष देव राज, व अन्य पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपये घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुए सस्ते : 200 रुपये की सब्सिडी की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी

नई दिल्ली : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्नी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन :

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 10 अगस्त – राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में आज बी.ए, बीकॉम, बी.एस.सी तथा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक एएम नाथ। चंबा :  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के रोडमैप तैयार करें अधिकारी: बुटेल….बोले, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता

जिया के विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह में लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। शिमला : पालमपुर, 25 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!