पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ने पर संघ ने किया वीरेंद्र कंवर को सम्मानित

by

ऊना: बजट 2022-23 में पंचायत चौकीदारों का मानदेय 900 रुपए बढ़ाकर 5400 रुपए करने पर पंचायत चौकीदार संघ ने आज थाना कलां में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सम्मानित किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने न केवल उनका मानदेय बढ़ाया है, बल्कि पंचायत चौकीदारों के लिए बजट में स्पष्ट नीति बनाने की घोषणा की है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बजट में न सिर्फ पंचायत चौकीदारों के मानदेय में बढ़ौतरी हुई है, बल्कि सिलाई अध्यापिकाओं का मानेदय बढ़ाकर 7950 रुपए किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 9000, सहायिकाओं का मानदेय 6000 रुपए, आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 4600 रुपए तथा मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 3400 रुपए किया गया है।
कंवर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के लिए भी बजट में 1662 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके अतिरिक्त छठे राज्य वित्तायोग के माध्यम से पंचायतों को 352 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अब निजी व वन भूमि पर पौधारोपण हो पाएगा।
–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का लोकार्पण किया

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला 7 से 17 मार्च तक, 1600 पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी – उपमंडल अम्ब के तहत आयोजित होने वाला होली मैड़ी मेला इस वर्ष 7 से 17 मार्च...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों की ठगी : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी एएम नाथ। होशियारपुर :  पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों से विदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
Translate »
error: Content is protected !!