पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

by
ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं, और उन्हें सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए पूरी जानकारी और तत्परता से काम करना चाहिए। ये विचार उन्होंने गुरुवार को गगरेट और हरोली ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ऊना में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम में व्यक्त किए। उपायुक्त ने आह्वान किया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं की गहरी समझ विकसित करें ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।
May be an image of 9 people, people studying, newsroom and text
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि वे इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिनिधियों को विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से अवगत कराया गया। इसके साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट और पोश अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
May be an image of 9 people, dais and text
कार्यक्रम में, उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से संचालित सामर्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे योजना का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। इसके अलावा, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत आंवला के पौधे वितरित किए गए और पंचायतों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
May be an image of 11 people, people studying, hospital and text उपायुक्त ने ऊना जिला को कचरा मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम की जानकारी भी दी और पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने पंचायत स्तर पर खेल आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जा सके।
इस कार्यशाला में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, डॉ. बलदेव डोगरा, और गगरेट व हरोली ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुक्खू कड़ी मेहनत कर रहे – जय राम ठाकुर

एएम नाथ। मनाली : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को हटाकर ‘होली लॉज मुक्त कांग्रेस’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट मामला : चुराह के विधायक हंसराज को मिली जमानत, न्यायालय परिसर से भावुक होकर निकले

नाचन के विधायक से भी पूछताछ कर चुकी है पुलिस एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट मामले में अदालत से जमानत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से होगा शुरू : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से शुरु किया जायेगा। जिसमें सभी प्रकार के गैर कृषि उद्यम (मौसमी व बारहमासी) जो किसी भी प्रकार का उत्पादन करते हैं अथवा सेवायें प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!