पंचायत प्रधान पर स्कूल भवन के लिए आई राशि से तीन लाख के गबन का आरोप : एक किश्त के रूप में तीन लाख 10 हजार की राशि भी पंचायत प्रधान अपने खाते में डलवाकर हड़प चुका

by
एएम नाथ। तीसा :   उपमंडल चुराह की थनेईकोठी पंचायत पर स्कूल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की एक किश्त के हड़पने का आरोप लगा है। *पंचायत प्रतिनिधियों पर ग्रामीणों, एसएमसी पदाधिकारियों ने ये आरोप लगाए हैं। पाठशाला भवन निर्माण के लिए 2023 से आरंभ हुए कार्य में अब तक धरातल पर महज डंगा ही लग पाया है। इतना ही नहीं, एक किश्त के रूप में तीन लाख 10 हजार की राशि भी पंचायत प्रधान अपने खाते में डलवाकर हड़प चुका है। हैरत की बात यह है कि अब तक डंगे के कार्य के लिए रेत, सीमेंट ढुलान करने वाले और बजरी तुड़ान करने वाले ग्रामीणों को मेहनताना तक नसीब नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर राशि का गबन करने का आरोप जड़ा है। ग्रामीणों और एसएमसी पदाधिकारियों ने विकास खंड अधिकारी से मिल कर कनिष्ठ अभियंता से जमीनी स्तर पर गुणवत्ताहीन कार्य की पैमाइश करवाने समेत मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर आवाज बुलंद की है।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष जीत सिंह, प्रीतम, कमली, कमलो, सचिव गौरी सिंह, ग्रामीणों में कपूर सिंह, धर्म सिंह, सुरेश कुमार, जीत सिंह, माधो राम, मोती राम, तेज लाल, ठाकुर लाल, ध्यान सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत थनेईकोठी में वर्ष 15 मई 2017 में प्राथमिक पाठशाला सपरोट खुली है। वर्तमान में क्षेत्र के अमूमन 30 के विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षारत हैं। विद्यालय का अपना भवन न होने से बच्चों की कक्षाएं किराये के दो कमरों में चल रही हैं। यहां पर शौचालय और पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य 2023 से पंचायत की ओर से करवाया जा रहा है। साढ़े 15 लाख से निर्मित होने वाले विद्यालय भवन के तहत अब तक महज खेत में डंगा ही लग पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि जाली बिल लगाकर अब तक दो किश्तें ले चुका है। एक किश्त तक निकाल चुका है। बताया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भवन निर्माण होना अति आवश्यक है। लेकिन, पंचायत प्रबंधन की ओर से सरकारी धन का गबन किया जा रहा है।
स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष जीत सिंह ने बताया कि विद्यालय भवन का कार्य 2023 से शुरू हुआ है। जमीनी स्तर पर महज डंगा ही लग पाया है। भवन निर्माण को लेकर साढ़े पंद्रह लाख का बजट स्वीकृत है। लेकिन, पंचायत प्रधान जाली बिल लगाकर एक किश्त भी अपने खाते में डलवा कर हड़प चुका है। उन्होंने विकास खंड अधिकारी से कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर मामले की जांच करवा कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत प्रधान थनेईकोठी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए समस्त आरोप सरासर निराधार हैं। बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए साढ़े 15 लाख स्वीकृत हैं। दो किश्तों के रूप में अमूमन छह लाख उनके खाते में पड़े हैं। बताया कि बरसात के चलते कार्य अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं, बारिश में निर्माणस्थल पर रखी सामग्री भी बह गई है। बताया कि अब तक कार्य संबंधी एमबी ही तैयार नहीं हो पाई है। बताया कि मौसम साफ होते ही कार्य आरंभ करवाकर एमबी तैयार की जाएगी। इसके बाद मजदूरों को पेमेंट होगी। कहा कि अधूरी जानकारी के चलते ये लोग उनकी छवि धूमिल करने में लगे हैं।
निशी महाजन, विकास खंड अधिकारी चुराह का कहना है कि थनेईकोठी के ग्रामीण उनसे आकर मिले हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर सरकारी धन के गबन संबंधी आरोप लगाए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच करने का जिम्मा कनिष्ठ अभियंता को सौंपा गया है। कनिष्ठ अभियंता 15 दिन के भीतर अपनी जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट देंगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून फिर सक्रिय, मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें: मुख्यमंत्री सुक्खू

भारी बारिश के बीच सतर्क रहें, सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, मुख्यमंत्री की अपील, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

33 लूट की घटनाओं को अंजाम : 1590 ग्राम नशीला पदार्थ, 2 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक जुपिटर स्कूटर, दो लोहे के दातर, एक डंडा, 3500 नकद बरामद

गढ़शंकर पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट चोर चोरियों को अंजाम देने वाले व नाश तस्करी में लिप्त गिरोह के 3 सदस्य ग्रिफ्तार लोगों व पुलिस कर्मियों से मारपीट, चोरी व लूट की घटनाओं को दे...
Translate »
error: Content is protected !!