शराब केसै बेचे सरकार… अपने विचार 9875961101 भेजे

by

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री तथा कीमत तय  करने की जिम्मेदारी आम लोगों व  हिस्सेदारों  पर छोड़ दी है। ‘आप’ सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति बनाते हुए आम लोगों के अलावा संबंधित हिस्सेदारों से सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव अगले 15 दिनों में ई-मेल तथा फोन द्वारा दिए जा सकते हैं।
वर्णनीय है कि पंजाब में अब तक बनी सरकारों द्वारा जो भी आबकारी नीति लागू की गई है, वह इस प्रदेश में सरकारी खजाने को सबसे अधिक शराब से भरने में असफल रही है। पंजाब के आबकारी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने बताया कि आबकारी नीति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको और खुशहाल बनाने के लिए आम लोगों समेत सभी हिस्सेदारों से सुझाव मांगे गए हैं।
दिलचस्पी रखने वाले व्यक्ति अपने विचार या सुझाव रुप में नवदीप भिंडर, अतिरिक्त कमिश्नर (आबकारी) भूपेन्द्रा रोड, पटियाला को डाक द्वारा या ईमेल addletcex@punjab.gov.in  पर 15 अप्रैल से पहले भेज सकते हैं। सुझाव देने के लिए लोग अतिरिक्त कमिश्नर (आबकारी) पंजाब को भी मिल सकते हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9875961101 भी जारी किया गया है।
दिल्ली  सरकार की नीति को अपनाया जा सकता : नई आबकारी नीति को अंतिम रुप देने से पहले अन्य प्रांतों की नीतियों का अध्ययन भी शुरु कर दिया गया है।  विभाग के अधिकारियों के अनुसार शराब की बिक्री से सबसे अधिक राजस्व प्राप्त करने के लिए पंजाब सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नीति अपनाए तो व्यापार को आसानी हो। बिचौलियों की धड़ेबंदी खत्म हो तथा बड़े-बड़ों का एकाधिकार खत्म हो सके। दिल्ली में प्रदेश सरकार द्वारा शराब की बिक्री की जाती है, जिससे सारी आमदन सीधी सरकार के खजाने में जाती है।

कैप्टन सरकार ने अध्यान के बाद ठंडे बसते में डाले थे सुझाब :   कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की एक टीम तामिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश समेत उन प्रांतों के दौरे पर भी भेजी थी, जहां प्रदेश सरकार द्वारा आबकारी नीति के तहत शराब बेची जाती है। कैबिनेट मंत्रियों की टीम ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी पर इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएपी खाद के साथ दूसरी वस्तूएं जबरन किसानों को देकर हो रही खुलेयाम लूट : मट्टू व भज्जल

गढ़शंकर: अखिल भारतीय किसान सभा के उप-प्रधान गुरनेक सिंह भज्जल, सभा के जिला सचिव दर्शन सिंह मट्टू और जिला अध्यक्ष आशा नंद ने कहा कि पंजाब में डीएपी या यूरिया की खरीद के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक आयोजित 

परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई चंडीगढ़, 1 जनवरी : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज : 8 सितंबर के सड़क जाम के बाद हरकत में पुलिस

गढ़शंकर, 29 सितंबर। गढ़शंकर पुलिस ने गांव चक्क फुलू में खड़ी एक गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह पुत्र...
Translate »
error: Content is protected !!