पंजाबी को चीन की यूनिवर्सिटी ने अपने विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में किया शामिल

by

बीजिंग, 16 मार्च  :  चीन की बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय (बीएफएसयू) ने अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में पंजाबी भाषा को शामिल किया है। यूनिवर्सिटी ने पंजाबी पढ़ाने के लिए जमीरपाल कौर संधू बाजवा को नियुक्त किया है, जो बठिंडा स्थित पंजाब विश्विविद्यालय के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विद्यालय की पूर्व डीन और प्रोफेसर रह चुकी हैं।

जमीरपाल कौर संधू बाजवा ने बताया कि वह पंजाबी भाषा पढ़ाने के साथ-साथ पंजाबी इतिहास और संस्कृति की कक्षाएं भी लेंगी और चीनी शिक्षकों को पंजाबी पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेंगी।

बीएफएसयू में पहले से ही हिंदी, तमिल और उर्दू सहित 101 भाषाओं के शिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पंजाबी को शामिल किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषाओं की संख्या बढ़कर 102 हो गई है।

विदेशी भाषाओं के ये कार्यक्रम मुख्य रूप से चीनी छात्रों के साथ-साथ राजनयिकों और अधिकारियों को विदेशी भाषाओं में विशेषज्ञता दिलाने के लिए संचालित किए जाते हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंगा को हराकर माहिलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी : अपना पंजाब एन.आर.आई फुटबॉल क्लब की ओर से चक गुरु में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गढ़शंकर, 14 नवंबर : गांव चक गुरु में अपना पंजाब एन.आर.आई. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑल ओपन वर्ग के फाइनल मैच में माहिलपुर कॉलेज की टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट को मिला गोल्‍ड मेडल : कहा, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई , बल्कि यह तो बस शुरू हुई

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट दहलीज पर पहुंचकर मेडल जीतने से चूक गई थीं। उन्‍होंने 50 किग्रा के फाइनल में जगह...
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के केंद्रीकरण का विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कार्रवाई के प्रति रोष

गढ़शंकर : केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति-2020 तथा पंजाब यूनिवर्सिटी पर केंद्रीय कानून लागू करने के विरोध में 10 छात्र संगठनों के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत मोहाली से चंडीगढ़ की...
article-image
पंजाब

पंजाब में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में अप्रैल महीने में लगातार स्कूलों की छुट्टियां आ रही है। इसी बीच सरकार द्वारा मंगलवार 29 अप्रैल को भी राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार इस दिन...
Translate »
error: Content is protected !!