पंजाबी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर शहर में मार्च निकाला

by

गढ़शंकर : केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाबी मातृभाषा के लिए सार्वजनिक स्थान दोआबा साहित्य सभा, दर्पण साहित्य सभा सेला कलां, जीवन जागृति मंच एवं लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पंजाबी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर शहर में मार्च निकाला।
शहर में मार्च करने से पहले केन्द्री पंजाबी लेखक सभा (रजि.) के महासचिव प्रो. संधू वरियाणवी व दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन कुमार भामियां ने मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी में साहित्य व मातृभाषा प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन मातृभाषा प्रेमियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है , यहां हमें अन्य भाषाओं को सीखना चाहिए, वहीं हमें अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए। विश्व के इतिहास में केवल उन्हीं राष्ट्रों ने प्रगति की है जिन्होंने अपनी मातृभाषा को उचित सम्मान दिया है। उन्होंने मांग की कि पंजाब में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक पंजाबी को शिक्षा का माध्यम बनाया जाए। जिन केन्द्री और निजी संस्थानों में पंजाबी नहीं पढ़ाई जाती और स्कूलों में पंजाबी बोलने पर बच्चों पर जुर्माना लगाया जाता है, उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए। पंजाब और चंडीगढ़ के सभी कार्यालयों में सभी काम पंजाबी में किया जाए। भाषा विभाग को पूरा फंड देकर भाषा के अधिक से अधिक विकास के लिए शोध कार्य शुरू किया जाए और सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पंजाबी में करवाई जाएं। इस मौके पर केन्द्री पंजाबी लेखक सभा के जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी, दोआबा साहित्य सभा के अमरीक हमराज, रणबीर बब्बर, हंस राज गरशंकर, दर्पण साहित्य सभा सेला कलां के शाम सुंदर, रेशम चित्रकार, रंजीत सिंह पोसी, डीटीएफ के महासचिव मुकेश कुमार , सुखदेव डान्सीवाल, मंजीत सिंह बंगा, अमरजीत बंगड़, संजीव कुमार पीटीआई, जीवन जागृति मंच के डॉ. बिकार सिंह, हरदेव राय सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक, कुल हिंद किसान सभा के दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी महिला सभा के अध्यक्ष सुभाष मट्टू, कमलजीत कौर नरिंदर कौर , रजनीश रानी ,चैन सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, दीपक कुमार पार्षद, कीर्ति किसान यूनियन के कुलविंदर चहल, रामजीत सिंह देनोवाल कलां व प्रो. कुलवंत सिंह गोलेवाल, हरभजन सिंह बैंक प्रबंधक, गेज चंद नंबरदार जोगा सिंह नबरदार व तर्कशीलल सोसायटी के नरेश कुमार ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान ने 250 खेल मैदान किए जनता को समर्पित

मोहाली :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को खरड़-रोपड़ हाईवे स्थित कुराली के गांव कलेवाल से राज्य में 250 खेल मैदानों का उद्घाटन कर पंजाब में खेल संस्कृति को नई दिशा देने की...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने 21 स्कूलों को 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए

क्षेत्र में 61 सिंचाई के ट्यूबवेलों का टैंडर पास – गोल्डी- गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा हलका से पूर्व विधायक तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेश के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा गढ़शंकर के सरकारी सीनियर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023...
Translate »
error: Content is protected !!