पंजाबी यूनिवर्सिटी की ग्रांट मेँ कटौती : 30 करोड़ रुपये की जगह अब प्रति माह मिलेंगे सिर्फ 20 करोड़ रुपये

by

पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब सरकार ने यूनिवर्सिटी को मिलने वाली मासिक ग्रांट में 33 फीसदी की कटौती कर दी है। अब यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये की जगह सिर्फ 20 करोड़ रुपये प्रति माह मिलेंगे।
इस संबंध में सरकार ने यूनिवर्सिटी को पत्र भी जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी को पिछले महीने 30 करोड़ की जगह 20 करोड़ की ग्रांट जारी की गई है। अनुदान में कटौती के बाद विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति और खराब होने की आशंका है। इसके चलते यूनिवर्सिटी ने सरकार को पत्र लिखकर अनुदान बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रही यूनिवर्सिटी में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी संघर्ष की तैयारी में हैं।
बता दें कि मार्च 2023 में पंजाबी यूनिवर्सिटी में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनिवर्सिटी को तीन महीने के लिए 90 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की थी। इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम ने यह भी घोषणा की थी कि सरकार यूनिवर्सिटी का कर्ज माफ करेगी। इसके बाद छह महीने के लिए यूनिवर्सिटी को कुल 180 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया, लेकिन दिवाली से पहले सरकार ने अनुदान घटाकर 20 करोड़ रुपये प्रति माह कर दिया। सीएम की घोषणा से पहले सरकार यूनिवर्सिटी को प्रति माह साढ़े अठारह करोड़ रुपये का अनुदान जारी करती थी।
पंजाबी यूनिवर्सिटी का हर महीने 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है। इसमें विश्वविद्यालय कर्मचारियों का वेतन, पेंशन और अन्य खर्च शामिल हैं। अनुदान में कटौती के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को ही वेतन जारी कर पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SAD vows special push for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 3 : Shiromani Akali Dal leader Dharaminder Kumar “Tony” said the party would make special efforts to strengthen Punjab’s industrial infrastructure if it forms the next government, with its core aim...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: जिलाधीश संदीप हंस

पुख्ता प्रबंधों के लिए जिलाधीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हिन्दू संगठनों से की सहयोग की अपील होशियारपुर। जिलाधीश संदीप हंस ने कहा कि 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग द्वारा बिना कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर काटे चलान

गढ़शंकर :. माइनिंग विभाग द्वारा बिभिन्न जगहों से बिना  कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चलान काट कर पुलिस को सूचित कर दिया। एसडीओ माइनिंग विभाग हरकंवल सिंह...
article-image
पंजाब

चोर एक्टिवा व अनाज चोरी कर हुआ फरार

गढ़शंकर :  आज बाद दोपहर गढ़शंकर में एक घर से एक चोर एक्टिवा तथा चुरा कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार आज बाद दोपहर 4 बजे के करीब अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 2...
Translate »
error: Content is protected !!